[email protected]: CM शिवराज ने कलेक्टर से पूछे सवाल- जानिए कलेक्टर ने क्या दिए जवाब

आज 2 जिलों के कलेक्टरों से सीएम ने की चर्चा

1866

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह सवेरे झाबुआ और मंदसौर जिलों के कलेक्टरों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की। इस चर्चा में संबंधित जिलों के प्रभारी और स्थानीय मंत्री भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहा है नवाचार की सराहना की।

नवाचार की जानकारी देते हुए कलेक्टर ने बताया कि अंकों और अक्षरों का ज्ञान देने के लिए अभियान चलाया है। प्रथम चरण में दो ब्लॉक लिए और बाद में पूरे जिले में चलाया। हमने सर्वे कराया जिसमें 80% लोगों ने कहा कि हम पढ़ना चाहते हैं। हमने इसमें एक लाख लोगों को शिक्षित किया। हमने संकल्प कोचिंग प्रारंभ की है जिसमें यूपीएससी में एक बच्ची का सिलेक्शन हुआ था। इसमें 100 बच्चों का चयन किया गया है जिन्हें कोचिंग दी जाती है।

इसी संबंध में मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को निर्देश दिए कि ITI को बेहतर बनाने को कोशिश करें। आप एक गाँव के चार बच्चों को सिलेक्ट करो, ट्रेन करो, वो ग्रामीण इंजीनियर के रूप में काम करेंगे। पलायन रोकने के लिए अपने यहाँ रोजगार के अवसर उपलब्ध करा सकें, इसकी योजना बनाएं, यह टास्क मैं आपको दे रहा हूँ।

Read More…

सीएम ने कहा समाज तोड़ने की गतिविधियों को निर्मूल करें। बच्चों को अपने साथ जोड़ें क्योंकि उन्हें भ्रमित किया जाता है।
हम समाज का वो तबका है, जो सोचता है और जिसके पास अधिकार होते हैं। झाबुआ में कई तरह के ऐसे ऑर्गनाइजेशन हैं जो समाज को तोड़ रहे हैं। जिन्हें हमें रोकना है।

सीएम ने कलेक्टर से पूछा कि राशन वितरण को लेकर आपके यहाँ क्या काम हुआ है?

कलेक्टर ने बताया कि 32 वाहनों से वितरण का काम हो रहा है। हम गाड़ी के जाने की सूचना लोगों को देते हैं, इससे लोगों को पहले ही पता चल जाता है। जब से गाड़ियाँ चली हैं, तबसे लोगों को पता चला है कि पांच किलो प्रधानमंत्री जी और पांच किलो मुख्यमंत्री जी की ओर से अनाज मिल रहा है।

हम झाबुआ के अस्पतालों को इतना बेहतर कर सकते हैं क्या जिससे लोगों को बाहर न जाना पड़े?
हमने झाबुआ को स्वास्थ्य के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया है। हमने 3 ऑक्सीजन प्लांट लगवाए हैं। दो ऑक्सीजन प्लांट जनसहयोग से मिले थे।

जानिए CM ने क्या पूछे सवाल और कलेक्टर ने क्या दिये जवाब

CM: कुल डॉक्टर्स कितने हैं?

कलेक्टर: जिला अस्पताल में सभी स्वीकृत पद भरे हुए हैं। एक्सरे, सोनोग्राफी, सीटी स्कैन की व्यवस्था है।

CM: सामान्य तौर पर इलाज मिल जाये, लोगों को बाहर न जाना पड़े, यह सुनिश्चित कर लें।

CM: सिकल सेल में क्या हुआ?
कलेक्टर: हमने डेढ़ लाख से अधिक लोगों का सर्वे करवा लिया है। सभी ग्राम पंचायतों में एक हेल्थ केम्प लग चुका है।

CM:पेयजल में समस्या तो नहीं है?

कलेक्टर: 12,800 हैंडपम्प चालू हैं। सभी गाँव में पानी मिल रहा है। जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन की 700 शिकायत आई थी जिसमें 612 शिकायतों का निराकरण करा लिया है। तीन नलजल योजना पानी का सोर्स नीचे होने के कारण बंद हैं।

CM: प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में बतायें।
कलेक्टर: हम मई में 100 और जून में 125 आवास पूरा करेंगे। मुझे इसका पूरा टाइमटेबल बना कर दें। अगली समीक्षा में मुझे पूरा मिले।
आवास प्लस में 86,000 से ज्यादा नाम जोड़े हैं। इस वर्ष 20,773 आवास प्राप्त हुए हैं, जिसमें 10,515 में प्रथम किश्त दे दी गई है।

CM: सामूहिक रूप से निर्माण सामग्री उपलब्ध कराई क्या?

कलेक्टर: जहाँ 70 से ज्यादा आवास पेंडिंग हैं, उनमें 7-8 का समूह बना कर नींव खुदवा देते हैं। ईंट भट्ठों से कम भाव में ईंट उपलब्ध कराई है।

CM: ODOP में क्या हुआ है?

कलेक्टर: हमने कड़कनाथ का चयन किया था। हैचिंग क्षमता 48,000 हो गई है। युवाओं को जोड़ने के लिए 14 युवा संवाद किये हैं। ब्रांडिंग पैकेजिंग के लिए निरंतर काम हो रहे हैं।

सीएम ने निर्देश दिए कि स्वसहायता समूहों को, युवाओं को जोड़ें। इससे इसकी ख्याति देश में फैलेगी।
ब्रेनस्टोर्मिंग कर के रोजगार के क्या नए अवसर सृजित कर सकते हैं, इस पर सोचें। हम ट्राइबल यूथ को ट्रेन करें और उन्हें स्वरोजगार हेतु लोन दिलायें।

पेटलावद में सीएम राइज़ स्कूल प्रारंभ कर रहे हैं, इसे ठीक से देख लें।
भू-आवासीय अधिकार योजना की तैयारी पूरी कर लें।

CM: लाडली लक्ष्मी योजना की बेटियों से संवाद की क्या स्थिति है?

27 तारीख को अन्नदान उत्सव मनाया जा रहा है।

CM: अमृत सरोवर और मनरेगा के बारे में बतायें।
कलेक्टर: अमृत सरोवर में 104 साइट सिलेक्ट की हैं। एक साइट कंप्लीट हो गई है, जिसका इनॉगरेशन जल्द होगा।

कन्या शिक्षा परिसर और बाकी शिक्षण संस्थान कैसे चल रहे हैं।
15 जून से प्रारंभ होगा।
ये हमारे बच्चों को तैयार करने का केंद्र हैं। इनमें कोई दिक्कत न हो। इनका संधारण करें।
बच्चों का माइंडसेट सकारात्मक बने, यह सुनिश्चित करें।
– विकास के पूरे काम समय पर करवाएँ, करप्शन न हो यह सुनिश्चित करें।

CM: गौरव दिवस मनाये गये हैं?
कलेक्टर: झाबुआ में धूमधाम से मनाया गया था। अगला गौरव दिवस वृहद स्तर पर मनाया जाएगा। निकायों में तिथियां निर्धारित हो गई हैं।

CM: सीएम हेल्पलाइन की क्या स्थिति है।
कलेक्टर: इस माह में टॉप फाइव में हैं। ट्राइबल क्षेत्रों में 90% शिकायतें जायज़ रहती हैं। हम संतुष्टिपूर्वक समाधान करते हैं।

CM: लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बतायें।

कलेक्टर: सामाजिक समरसता का वातावरण बने। जातिगत विद्वेष न फैले। धर्मांतरण हमारे यहाँ अवैध है। इसका कुचक्र न चले।

CM: माफियाओं को नेस्तनाबूद कर दें। क्या स्थिति है?
कलेक्टर: 158 एकड़ जमीन मुक्त कराई है। इसका उपयोग ग्रामीण क्षेत्रों में पीएम आवास के लिए होगा और शहरी क्षेत्रों में हाट बाजार के लिए होगा।

सीएम ने कहा आपने जो नवाचार किये हैं,
उसके लिए बधाई और कोई दिक्कत आये, तो मेरे कार्यालय में सूचित करें।