CMO Suspend: पदभार ग्रहण नहीं करने पर सीएमओ सस्पेंड

1198
Nurse Suspend

भोपाल: आयुक्त नगरीय प्रशासन एवम विकास विभाग निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने चित्रकूट के मुख्य नगरपालिका अधिकारी पद पर पदस्थ विशाल सिंह को पदभार ग्रहण नहीं करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

विशाल सिंह के बारे में बताया गया है कि उन्हें 1 माह पूर्व नगर पालिक निगम भोपाल में उपायुक्त से हटाकर चित्रकूट नगर पालिका का मुख्य नगरपालिका अधिकारी पदस्थ किया गया था लेकिन उन्होंने अभी तक उक्त पद का कार्यभार ग्रहण नहीं किया। शासन ने माना है कि उन्होंने जानबूझ कर के अपने पद का पदभार ग्रहण नहीं किया है और वह 1 महीने से अनुपस्थित हैं। उनका यह कृत्य नगर निगम नियमों के विरुद्ध है। अतः उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

इस संबंध में जारी आदेश की प्रति हम यहां दे रहे हैं:

WhatsApp Image 2022 03 01 at 10.34.35 PM