CMO’s Transfer List: 40 मुख्य नगर पालिका अधिकारियों के तबादले

5621

CMO’s Transfer List: 40 मुख्य नगर पालिका अधिकारियों के तबादले

भोपाल: राज्य शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा 40 मुख्य नगर पालिका अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। पीतमपुर जिला धार के मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र मिश्र को अब सनावद का सीएमओ बनाया गया है।

IMG 20240315 WA0109

सनावद के सीएमओ विकास डाबर को अब धार नगर पालिका का और लक्ष्मण सिंह सारस सिहोरा जिला जबलपुर को नैनपुर जिला मंडला का, दिनेश तिवारी आठनेर जिला बैतूल नगर पालिका से अब राज नगर जिला छतरपुर, सुश्री मोनिका पारधी मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओंकारेश्वर से छनेरा जिला खंडवा, ज्योति सुनहरे मुख्य नगर पालिका अधिकारी पथरिया दमोह से बड़ा गांव जिला टीकमगढ़, संध्या सरयाम मुख्य नगर पालिका अधिकारी देपालपुर जिला इंदौर से बड़ोद जिला आगर मालवा, आरती ग्रेवाल मुख्य नगर पालिका अधिकारी मल्हारगढ़ जिला मंदसौर से मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजगढ़ जिला धार, सुश्री अंकिता बर्मन मुख्य नगर पालिका अधिकारी नैनपुर जिला मंडला से सहायक आयुक्त नगर निगम जबलपुर, सुश्री गीता मांझी टीकमगढ़ से गोहद जिला भिंड, निशिकांत शुक्ला नगर पालिका परिषद धार से नगर पालिका परिषद पीतमपुर जिला धार, रविकांत बागदरे रहली जिला सागर से भीकनगांव जिला खरगोन, जाबीर खान झाबुआ से परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण विदिशा, शैलेंद्र चौहान ओंकारेश्वर जिला खंडवा से नेपानगर जिला बुरहानपुर, नागेंद्र गुर्जर लहार जिला भिंड से भांडेर जिला दतिया और ताराचंद्र धूलिया करेरा जिला शिवपुरी से मधुसूदनगढ़ जिला गुना।

Also Read: RAS & RPS Officers Transfer: 16 RAS और 70 RPS अधिकारियों के तबादले

इसके साथ ही एक अन्य आदेश में 25 प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों के तबादले जारी किए गए हैं। यह सभी अधिकारी राजस्व उप निरीक्षक और लेखापाल वर्ग के हैं।