
पढ़ना जारी रखें
उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने कोरोना के कारण लगाए गए सभी प्रतिबंधों चार दिन पहले को हटा दिया है।
रात्रिकालीन कर्फ्यू भी हटा दिया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट करके बताया था कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है। पॉज़िटिविटी रेट 1% से भी कम हो चुकी है। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए नाइट कर्फ्यू के प्रतिबंध हटाए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरी समस्त प्रदेशवासियों से अपील है कि मास्क पहनें, कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते रहें। होली, रंगपंचमी और अन्य आगामी त्योहारों में लापरवाही न बरतें, समस्त सावधानियों का पालन करें, स्वस्थ रहें।