CM’s announcement : पंचायतों को वित्तीय अधिकार दिए जाने की घोषणा

शिवराज सिंह का ऐलान, 12 दिन बाद सरपंचों को वित्तीय अधिकार लौटाए

812

Bhopal : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंचायतों को वित्तीय अधिकार वापस लौटाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जनता की ताकत से ही सारे काम होते हैं, इसलिए प्रशासकीय अधिकार वापस लौटा रहा हूं। पंचायत, जनपद पंचायत, जिला पंचायत स्तर वित्तीय अधिकार लौटाने की घोषणा की।

प्रशासकीय समिति और प्रधानों के साथ वर्चुअल मीटिंग में ये ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव निरस्त हुए तो प्रशासकीय समिति बनाकर आपको दायित्व सौंपा था। अब पंचायत चुनाव में व्यवधान आया है। मेरी दृढ़ मान्यता है कि लोकतंत्र में चुने हुए जनप्रतिनिधि जनता के प्रति जवाबदेह होते हैं। इसीलिए, प्रशासकीय समिति के अध्यक्ष और सचिव बनाकर आपको जिम्मेदारी सौंपी थी। CM ने कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने में प्रधानों से अपील की है कि हमको मैदान में उतरना है। पंचायत स्तर पर कोविड क्राइसेस कमेटी की जिम्मेदारी आपकी है।

पंचायत चुनाव रद्द होने के बाद ग्रामीण क्षेत्र के दावेदार रूठे हैं। अब उन पंचो और सरपंचों को साधने की कोशिश है, जो वित्तीय अधिकार छीने जाने पर प्रदेश सरकार से खफा चल रहे हैं। अगले विधानसभा चुनाव में ये ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि भाजपा के समीकरण को प्रभावित कर सकते हैं।
यह भी बताया जाता है कि प्रदेशभर में गांव-गांव में फैले इन पंचायत प्रतिनिधियों की बड़ी संख्या भाजपा समर्थकों की है। इसलिए इनको नाराज करना मुसीबत मोल लेने जैसा है। ऐसे में इन जन प्रतिनिधियों को सोमवार दोपहर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित किया और उन्हें वित्तीय अधिकार दिए।