Sevadal Election Camp : 40 साल बाद कांग्रेस सेवादल का चुनावी प्रशिक्षण शिविर लगेगा!

कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

343

Sevadal Election Camp : 40 साल बाद कांग्रेस सेवादल का चुनावी प्रशिक्षण शिविर लगेगा!

Indore : शहर कांग्रेस सेवादल 40 साल बाद अपना तीन दिवसीय विशेष चुनावी प्रशिक्षण शिविर आयोजित रहा है। इस शिविर में प्रदेश के सैकड़ो पदाधिकारी भाग लेंगे। शिविर के आयोजन स्थान तय कर लिया गया है। इस शिविर में मध्य प्रदेश के 200 से 250 सौ पदाधिकारी भाग लेंगे।

कांग्रेस के सेवादल ने इस प्रशिक्षण शिविर के बारे में मीडिया को जानकारी दी। इसमें शहर अध्यक्ष मुकेश यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा लगभग 40 साल बाद इंदौर में तीन दिवसीय विशेष चुनावी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर रहा है। इसमें कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष योगेश यादव ने इस कैंप को पूर्ण रूप से संपन्न करने की जिम्मेदारी शहर कांग्रेस सेवादल के शहर अध्यक्ष मुकेश रामचंद्र यादव को सौंपी है। इस शिविर की तैयारियां अब अंतिम रूप दिया जा रहा है। शिविर स्थल के रूप में होटल ला ओमानी का चयन किया गया है।
चुनाव के मद्देनजर इस शिविर में प्रशिक्षण की तैयारियां कैसे हो, इस पर ध्यान दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा कि चुनाव में कार्य कैसे किया जाए। विस्तृत जानकारी देते हुए सेवादल के शहर अध्यक्ष मुकेश चंद्र यादव ने बताया कि हमारे द्वारा शिविर की पूर्ण व्यवस्था हो चुकी है और अब कार्य अंतिम चरण पर है।