घर में मछली के जाल में फंसा कोबरा, फैली दहशत, स्नैक फ्रेंड ने काटा जाल, फुफकारता रहा कोबरा

449

घर में मछली के जाल में फंसा कोबरा, फैली दहशत, स्नैक फ्रेंड ने काटा जाल, फुफकारता रहा कोबरा

 

बड़वानी : बड़वानी जिले के अंजड़ तहसील में मछली पकड़ने के जाल में एक कोबरा सांप फंस गया। निकलने की कोशिश में और बुरी तरह उलझ गया।

अंजड़ क्षेत्र के ग्राम लोहारा पुनर्वास में एक कोबरा सर्प कहीं से आकर गजू कहार के घर में घुसने लगा, तभी वह घर के अंदर मछली पकड़ने वाले जाल में फंस गया। लगभग दो घंटे तक काफी कोशिश के बाद सर्प जाल से नहीं निकल सका। बल्कि सर्प जितनी निकलने की कोशिश करता उतना ही उलझता गया। वही इस दौरान फुंफकार मारते इस सर्प को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ लग गई।

इस बीच किसी ने स्नैक फ्रेंड को सूचना दी। जिसके बाद पहुंचे स्नैक फ्रेंड नीलेश उपाध्याय ने मछली पकड़ने के जाल में फंसे इस कोबरा सांप को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया है। इस दौरान कोबरा सांप फुंफकार मारते रहा।

IMG 20250909 WA0024

बता दें गजू कहार मछली पकड़ कर अपना जीवन यापन करता है और मछली पकड़ने के बाद उस जाल को घर में कहीं भी एक तरफ रख देते हैं ताकि सुबह फिर से काम में लिया जाए लेकिन गजू को पता नहीं था कि जिस जाल में वह मछली पकड़ता है इस जाल में कोबरा जैसा जहरीला सांप फंस जाएगा।