Cold is Back : फिर लौट आई ठंड, रविवार रात का पारा 4.2 डिग्री गिरा! 

तापमान में यह गिरावट आगे भी जारी रहेगी और मौसम ठंडा रहेगा!

468

Cold is Back : फिर लौट आई ठंड, रविवार रात का पारा 4.2 डिग्री गिरा! 

Indore : रविवार शाम और उसके बाद देर रात से शहर में ठंड फिर महसूस होने लगी। 8 दिसंबर के बाद से ठंड गायब थी, जो वापस लौट आई। रात को ठंड की चुभन महसूस की गई, पारा 4 डिग्री से ज्यादा गिरा। शाम से ही ठंडी हवाओं से ठंडी हवा भी चलने लगी थी। सोमवार को भी दिनभर मौसम ठंडक वाला ही रहा। ठंड का यह दौर आगे भी जारी रहने का मौसम विभाग ने अनुमान जाहिर किया है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री था, जो सामान्य से 1 डिग्री और शनिवार की अपेक्षा 2.2 डिग्री कम था। जबकि, रात का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा। शनिवार रात की अपेक्षा 4.2 डिग्री कम था। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले दिनों एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत से टकराया, जिससे वहां बर्फबारी हो रही है। इंदौर आने वाली हवाओं की दिशा उत्तरी होने के कारण वहां की ठंडी हवाओं से इंदौर के तापमान में भी कमी आई है। यह गिरावट आगे भी जारी रहेगी और मौसम ठंडा रहेगा।

जबकि, शनिवार को अहसास हो रहा था कि इस बार क्रिसमस और नए वर्ष के आगमन की खुशियां बगैर ठंड के ही मनाई जाएगी। दिसंबर के आखिरी 15 दिनों में कंपकपाने वाली जोरदार ठंड गिरती है। लगभग 10 डिग्री सेल्सियस की ठंड त्योहारी सीजन का एहसास दिला देती है, लेकिन इस साल ऐसे कुछ आसार अभी तक नजर नहीं आ रहे थे।

IMG 20221219 WA0052

मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि दिसंबर की शुरूआत में तापमान में गिरावट महसूस हुई थी, लेकिन धीरे-धीरे मौसम परिवर्तन होने की वजह से उत्तर पूर्वी हवाएं हमारे प्रदेश तक नहीं पहुंच पाई। दक्षिण भारत के तूफान के बाद पश्चिम बंगाल में भी तूफान सक्रिय रहा। इस वजह से उत्तर-पूर्व भारत से आने वाली बफीर्ली हवाओं का प्रदेश और पूर्वोत्तर प्रदेशों में ठंडी लहरों पर भी फर्क पड़ा।

कम ठंड से फसलें भी प्रभावित  

यह मौसम बदलाव के कारण किसानों की ठंड की सीजन में होने वाली फसलों पर भी फर्क पड़ेगा। गेहूं, चने को अधिक मात्रा में ठंड की जरूरत होती है, लेकिन अब फसलों को ठंड नहीं मिलेगा तो पैदावार में निश्चित ही कमी आने का अनुमान था। मौसम परिवर्तन का असर लोगों से फसलों पर भी पड़ रहा है। दिसंबर 2020 में 20 दिसंबर के लगभग 11 डिग्री, और दिसंबर 2021 मैं भी लगभग 11 डिग्री के लगभग तापमान रहा है। लेकिन, दिसंबर 2022 की इन तारीख में 17.5 तापमान रहा है, दूसरे वर्षो की अपेक्षा इस वर्ष यह महीना लगभग गर्म ही रहा। लेकिन, अब फिर मौसम बदला है।