Collector Annoyed : ठेकेदारों के अधूरे कार्यों को लेकर DM नाराज, कहा-कार्य समय पर पूरा नहीं किया तो राशि ब्याज सहित वसूलेंगे!

1073

Collector Annoyed : ठेकेदारों के अधूरे कार्यों को लेकर DM नाराज, कहा-कार्य समय पर पूरा नहीं किया तो राशि ब्याज सहित वसूलेंगे!

 

 

Ratlam : डीएम भास्कर लाक्षाकार ने सोमवार को कई निर्माण कार्य अपूर्ण पाए जाने पर सख्त नाराजगी जताते हुए ठेकेदारों को चेतावनी दी कि 7 दिनों में कार्य पूर्ण नहीं किए गए तो जारी की गई निर्माण राशि मय ब्याज के वसूल की जाएगी।

IMG 20240108 WA0058

कलेक्टर ने जिले के आलोट, बड़ावदा, नामली तथा रतलाम में स्वीकृत कार्य अपूर्ण पाए जाने पर भी नाराजगी व्यक्त की। कलेक्टर ने कहा कि कार्य पूरा नहीं करने पर ब्याज सहित राशि वसूल की जाएगी। आगामी 15 जनवरी तक अधूरे कार्य पूर्ण करवा लिए जाएं। इन कार्यो में रतलाम के गुलाब चक्कर का उन्नयन भी सम्मिलित हैं। इसके अलावा अंबेडकर नगर का सामुदायिक भवन, आलोट में अनादि कल्पेश्वर मंदिर परिसर में निर्माण आदि शामिल हैं।