Collector Ashish Singh Took Charge : आशीष सिंह इंदौर पहुंचे, खजराना गणेश के दर्शन के बाद पदभार ग्रहण किया!

इंदौर आने से पहले उज्जैन में महाकाल के भी दर्शन किए!

849

Collector Ashish Singh Took Charge : आशीष सिंह इंदौर पहुंचे, खजराना गणेश के दर्शन के बाद पदभार ग्रहण किया!

Indore : नवागत कलेक्टर आशीष सिंह ने आज देर रात इंदौर पहुंचकर खजराना गणेश मंदिर के दर्शन किए। भोपाल से इंदौर आने से पहले वे उज्जैन भी पहुंचे और महाकाल के दर्शन किए। खजराना गणेश मंदिर में दर्शन के बाद वे कलेक्टर कार्यालय गए और पदभार ग्रहण किया।

IMG 20240105 WA0128

बताया गया कि शनिवार को मतदाता सूची का प्रकाशन होना है, यही कारण है कि उन्होंने रात में ही पदभार ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि आशीष सिंह का शुक्रवार को ही भोपाल कलेक्टर से इंदौर कलेक्टर पद पर तबादले के आदेश जारी हुए हैं।

आदेश के बाद वे भोपाल कलेक्टर का कार्यभार सौंपकर इंदौर के लिए रवाना हुए। उज्जैन होते हुए वे रात को इंदौर पहुंचे और खजराना गणेश के दर्शन के बाद पदभार ग्रहण किया। आशीष सिंह इंदौर नगर निगम में कमिश्नर और जिला पंचायत के सीईओ पद पर कार्य कर चुके हैं।