
Collector Celebrated Holi at Old Age Home : कलेक्टर ने वृद्धाश्रम पहुंचकर होली मिलन समारोह मनाया, वृद्धजनों का लिया आशीर्वाद!
Ratlam : होली का त्यौहार अपनों के साथ खुशियां बांटने का पर्व हैं और इसी भावना को चरितार्थ करते हुए कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह होली के अवसर पर गुरुवार को वृद्धाश्रम पहुंचीं थी। उन्होंने वृद्धजनों के साथ त्यौहार की खुशिया बाटी। वृद्धाश्रम में ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने व्यक्तिगत रूप से आश्रम के प्रत्येक वृद्धजन से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना तथा वृद्धजनों को होली की शुभकामनाए देते हुए मिठाइयां एवं कपड़े वितरित किए। वृद्धजनों ने भी इस स्नेहपूर्ण व्यवहार पर प्रसन्नता व्यक्त की और कलेक्टर को अपना आशीर्वाद दिया!






