Collector Changed Car Plate : डिंडोरी कलेक्टर ने अपनी कार की प्लेट बदली, फिर आए चर्चा में! 

अब वे 'कलेक्टर' नहीं 'लोक सेवक' बने, क्योंकि संविधान में यही पद दर्ज!  

3383

Collector Changed Car Plate : डिंडोरी कलेक्टर ने अपनी कार की प्लेट बदली, फिर आए चर्चा में! 

Dindori : प्रदेश के कई अधिकारी अलग-अलग कारणों से चर्चा में रहते हैं। कोई अपने फैसलों से लोगों की चर्चा में शुमार होता है तो कोई अपने आपको अलग दिखाने के चक्कर में नवाचार करता है। ऐसा ही एक नवाचार अपने फैसलों के लिए अलग पहचान रखने वाले डिंडोरी के कलेक्टर IAS विकास मिश्रा ने किया। यही उनके लिए काफी सुर्खियां भी बटोर रहा है। आईएएस ने अपनी गाड़ी से ‘कलेक्टर’ की नेम प्लेट हटा दी। इसकी जगह पर उन्होंने ‘लोक सेवक’ लिखाया। विकास मिश्रा ने अपने इस फैसले के पीछे की वजह भी बताई।  .    कलेक्टर विकास मिश्रा के गाड़ी के सामने कलेक्टर लिखी नेम प्लेट बदल गई। अब उन्होंने कलेक्टर की गाड़ी के नेम प्लेट में ‘लोक सेवक’ लिखवा लिया है। माना जा रहा है कि प्रदेश का यह पहला मामला है, जब रुतबा भरा शब्द ‘कलेक्टर’ हटाने का उन्होंने साहस किया।

असंगठित मजदूरों के स्वास्थ्य परीक्षण और योजनाओं की जानकारी देने के लिए जिले में शिविर का आयोजन किया गया था। इसमें कलेक्टर विकास मिश्रा ‘लोक सेवक’ लिखी गाड़ी में पहुंचे। पहले उनकी गाड़ी पर ‘कलेक्टर’ लिखी प्लेट लगी थी। अचानक कलेक्टर की गाड़ी पर ‘लोक सेवक’ लिखा देखकर लोग चौंक गए कि कलेक्टर की गाड़ी पर ‘लोक सेवक’ शब्द क्यों लिखा है।

IMG 20240209 WA0085

इसके बाद कलेक्टर खुद सामने आए और उन्होंने बताया कि संविधान में कहीं भी कलेक्टर नाम का उल्लेख नहीं है। उसमें ‘लोक सेवक’ लिखा है, इसलिए गाड़ी पर भी यही लिखवा लिया। डिंडोरी कलेक्टर हमेशा अपने नए- नए नवाचार के लिए सुर्खियों में रहते हैं। कहा जा रहा कि उनका ये नवाचार उन कलेक्टर के लिए सबक है जिन्हें कलेक्टर होने का रुआब रहता है।

महिला की हथेली पर मोबाइल नंबर लिखा 

IAS विकास मिश्रा सिर्फ वर्किंग डे ही नहीं, छुट्टी के दिन भी फील्ड में नजर आते हैं। वे जिस भी ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचते हैं जनता की शिकायतों का अंबार लग जाता है। एक बार उन्होंने गोपालपुर गांव की बैगा आदिवासी महिला श्यामकली बाई की जब तकलीफ जानी, तो उन्होंने अपना मोबाइल नंबर लिखने कहा। महिला पढ़ना-लिखना नहीं जानती थी। तो कलेक्टर ने उसकी हथेली पर ही अपना मोबाइल नंबर लिख दिया और कहा कि कोई भी परेशानी हो तो मुझे फोन करना।