Collector Gifts Hearing Aid To Divyang Bride On Her Wedding: जब दिव्यांग दुल्हन को कलेक्टर ने दहेज में दिया श्रवण यंत्र

दिव्यांग बंधे परिणय सूत्र में, दूल्हा पैर से तो दुल्हन कानों से दिव्यांग

1372

छतरपुर से राजेश चौरसिया की रिपोर्ट

Chatarpur MP: छतरपुर में दिव्यांग दंपति के परिणय सूत्र में बंधने का मामला सामने आया है जहां आज एक सामूहिक विवाह सम्मेलन में दोनों दिव्यांगों का विवाह संपन्न हुआ।

●दूल्हा-दुल्हन दोनों दिव्यांग..

जहां दूल्हा भगीरथ रैलवार पैर से दिव्यांग है तो दुल्हन सरोज रैकवार मुंह और कान से दिव्यांग है। दूल्हा ठीक से चल नहीं सकता तो दुल्हन ठीक से बोल और सुन नहीं सकती।

WhatsApp Image 2022 02 26 at 2.31.04 AM

 

कलेक्टर और पूर्व मंत्री ने दिया आशीर्वाद..

इन दोनों की शादी एक सामूहिक विवाह सम्मेलन समारोह में संपन्न हुई है। इस दौरान मध्यप्रदेश की पूर्व मंत्री ललिता यादव और कलेक्टर संदीप जीआर मौजूद रहे जहां उन्होंने विवाह मंच पर जाकर दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया।

WhatsApp Image 2022 02 26 at 2.31.03 AM

●कलेक्टर ने दिव्यांग दूल्हा को दिया श्रवण यंत्र..

कलेक्टर ने दिव्यांग वर वधु से जाकर मुलाकात कर उनकी समस्याओं और जरूरतों के बारे में पूछा जहां दुल्हन ने बोलने और सुनने में असमर्थता बताई जहां कलेक्टर ने तत्काल दुल्हन को श्रवण यंत्र दिलाने की बात कही और शाम तक घर पर उपलब्धता जाहिर की।

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, संदीप जी आर (कलेक्टर छतरपुर)-