
कलेक्टर नेहा मीना ने झाबुआ, थांदला में सौंपी नए SDM को कमान
झाबुआ से राजेश सोनी की रिपोर्ट!
झाबुआ : कलेक्टर नेहा मीना ने सोमवार शाम जारी किए गए आदेश के तहत झाबुआ और थांदला के अनुविभागीय अधिकारियों (SDM) की जिम्मेदारियों में फेरबदल करते हुए आदेश जारी किया है जारी आदेशानुसार थांदला में कार्यरत संयुक्त कलेक्टर महेश मंडलोई को झाबुआ का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है। वहीं झाबुआ के वर्तमान एसडीएम और प्रभारी डिप्टी कलेक्टर भास्कर गाचले को अब थांदला एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं!





