
Collector Neha Meena पहुंची रामदास बस्ती: मनाई दीपावली, बांटी खुशियां और प्रेम का संदेश
Jhabua: दीपों की रौशनी और मुस्कुराते चेहरों के बीच झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना ने आज रामदास बस्ती पहुंचकर वहां के निवासियों के साथ दीपावली का पर्व हर्षोल्लासपूर्वक मनाया। बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के बीच कलेक्टर ने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी और सामाजिक सौहार्द का संदेश साझा किया।

इस अवसर पर कलेक्टर ने बच्चों को मिठाई खिलाई, महिलाओं और पुरुषों को कंबल भेंट किए, और उनका उत्साह बढ़ाया। बच्चे “हैप्पी दीपावली कलेक्टर मैडम” कहते हुए खुशी से झूम उठे, जिससे पूरे क्षेत्र में दीपावली का माहौल और भी जीवंत हो गया।

कलेक्टर ने इस मौके पर कहा कि दीपावली खुशियां बांटने का पर्व है। जब हम समाज के हर वर्ग के साथ मिलकर यह त्योहार मनाते हैं, तो यह उत्सव और भी अर्थपूर्ण बन जाता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करें और प्रेम, अपनत्व तथा सौहार्द की भावना को और मजबूत बनाएं।

रामदास बस्ती के निवासियों ने ढोल और मालाओं से कलेक्टर का स्वागत किया। दीपों की जगमगाहट और उल्लासपूर्ण वातावरण ने पूरे क्षेत्र को आनंद और खुशी से भर दिया। इस कार्यक्रम ने न केवल बस्तीवासियों के दिलों में दीपावली की खुशियों को दोगुना किया, बल्कि सामुदायिक सहयोग और भाईचारे का संदेश भी उजागर किया।






