Collector on Backfoot :बीजा मंडल में मस्जिद शब्द और पूजा करने पर जुर्माना और सजा का उल्लेख करने पर घिरे कलेक्टर, अब आए बैकफुट पर!

338

Collector on Backfoot :बीजा मंडल में मस्जिद शब्द और पूजा करने पर जुर्माना और सजा का उल्लेख करने पर घिरे कलेक्टर, अब आए बैकफुट पर!

नागपंचमी पर परम्परा अनुसार होगी शाम को पूजा, लेकिन नहीं हो सका अन लॉक बीजा मंडल

भोपाल. विजय मंदिर (बीजा मंडल) में पूजा अर्चना वर्जित बताते वाले विदिशा के कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य अब बैकफुट पर आ गए हैं। कलेक्टर के एक आदेश को लेकर विदिशा के हिंदूओं को उपजी नाराजगी के बाद यह तय हुआ कि बीजा मंडल में अब हर वर्ष की तरह शुक्रवार को भी परम्परानुसार पूजा और दंगल होंगे। यहां पर हर वर्ष नागपंचमी पर पूजा होती है, हालांकि जहां पर भगवान की मूर्ति रखी हुई हैं वहां पर ताला लगा हुआ है। पूजा ताले लगे शटर के बाहर से ही हर वर्ष की जाती है। इस वर्ष यहां के लोगों ने अन लॉक बीजा मंडल मुहिम चलाई थी। इस पर कलेक्टर ने बीजा मंडल को मस्जिद बताते हुए सजा और जुर्माने का प्रावधान बता दिया था। उन्होंने 2 अगस्त को पत्र लिखकर पुलिस अधीक्षक को सजा और जुर्माने का प्रावधान बता कर पुलिस व्यवस्था लगाने के निर्देश दिए थे।

विजय मंदिर में नागपंचमी पर हर वर्ष पूजा अर्चना के साथ ही मेला लगता है। यहां पर दंगल भी होता है। इस बार बीजा मंडल में कलेक्टर द्वारा मस्जिद शब्द जोड़ने को लेकर जमकर विरोध हुआ। यहां पर भारतीय युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी शुभम वर्मा और उनकी टीम ने अनलॉक बीजा मंडल की मुहिम चलाई थी। जिस पर से ध्रुव चतुर्वेदी ने बीजा मंडल के हाल में रखी भगवान की मूर्तियों वाले स्थल की शटर पर लगे ताले खोलने की मांग रखी। इस मांग को देखते हुए कलेक्टर विदिशा ने दो अगस्त को पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा जिसमें बताया गया कि बीजा मंडल मस्जिद एक राष्ट्रीय र संरक्षित स्मारक है। यहां पर पूजा करना वर्जित है।

बीजा मंडल को मस्जिद लिखने के बाद शहर में लोगों में आक्रोश था। इसके बाद फिर से कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देने वालों में विधायक मुकेश टंडन सहित शुभम वर्मा और अन्य लोग शामिल थे। ज्ञापन में मस्जिद शब्द को विलोपित करने की मांग की गई।

शहर के लोगों में उपजे आक्रोश को देखने के बाद जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया कि यहां पर हर वर्ष अनुसार ही कार्यक्रम होंगे, नई कोई परम्परा स्थापित नहीं की जाएगी। बीजा मंडल परिसर के दोनों गेट खोले जाएंगे। जहां पर मेल लगेगा और दंगल भी होंगे। लोग शटर के बाहर से पूजा अर्चना कर सकेंगे। यहां पर प्रतिवर्ष नागपंचमी पर शाम को पूजा होती है। विदिशा विधायक मुकेश टंडन सहित सभी लोग शाम को यहां पर पूजा करने के लिए पहुंचेंगे। हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से सुबह से ही यहां पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।