Collector, SP Inspect Indian Oil Depot : कलेक्टर, एसपी ने सुरक्षा की दृष्टि से इंडियन आयल डिपो का किया निरीक्षण!

533

Collector, SP Inspect Indian Oil Depot : कलेक्टर, एसपी ने सुरक्षा की दृष्टि से इंडियन आयल डिपो का किया निरीक्षण!

IMG 20250507 WA0151

Ratlam : कलेक्टर राजेश बाथम तथा एसपी अमित कुमार जिले के बांगरोद स्थित इंडियन आयल डिपो पर पहुंचकर सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण किया। आयल डिपो के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं एसपी द्वारा आयल डिपो के कंट्रोल रुम का बारिकी से निरीक्षण कर डिपो के स्टाफ से चर्चा की एवं विभिन्न सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। सुरक्षा के लिए सुरक्षा टीम के रिस्पांस समय की जानकारी ली। इसके साथ ही कलेक्टर तथा एसपी ने सम्पूर्ण डिपो परिसर का भी निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

IMG 20250507 WA0153

इस अवसर पर ग्रामीण एसडीएम विवेक सोनकर, एसडीओपी पुलिस किशोर पाटनवाला, नामली थाना प्रभारी डामोर भी साथ थे!

IMG 20250507 WA0152