Collector Transfer: जिस कलेक्टर के खिलाफ विधायक धरने पर बैठे थे उसे शासन ने हटाया

1289
महिला IAS पर संगीन आरोप, जवान को बेरहमी से पीटा

भोपाल: राज्य शासन ने आज एक आदेश जारी कर छतरपुर के कलेक्टर शीलेंद्र सिंह को हटा दिया है। यह वही कलेक्टर है जिनके खिलाफ छतरपुर जिले के चंदला क्षेत्र के विधायक राजेश प्रजापति धरने पर बैठे थे।

सिंह के स्थान पर संदीप जी आर को छतरपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। वह वर्तमान में नगर निगम आयुक्त जबलपुर है। सिंह को मंत्रालय भोपाल में उप सचिव बनाया गया है। इस संबंध में जारी आदेश की प्रति हम यहां दे रहे हैं:.