Collector’s Action: गांधी जयंती पर नशे के खिलाफ अभियान,अवैध गुटखा फैक्ट्री पर प्रशासन का छापा,6 मशीनों सहित भारी मात्रा में गुटखा बरामद

293

Collector’s Action: गांधी जयंती पर नशे के खिलाफ अभियान,अवैध गुटखा फैक्ट्री पर प्रशासन का छापा,6 मशीनों सहित भारी मात्रा में गुटखा बरामद

राजेश चौरसिया की रिपोर्ट

छतरपुर: छतरपुर में जिला प्रशासन ने गांधी जयंती पर नशे के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के अंतर्गत जिले में अवैध गुटखा फैक्ट्री पर प्रशासन ने आकस्मिक छापा मारा और 6 मशीनों सहित भारी मात्रा में गुटखा बरामद किया।
कलेक्टर संदीप जीआर, एसपी अमित सांघी के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन, राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम ने यह छापामार कार्रवाई की।
मौके पर स्वयं छतरपुर कलेक्टर संदीप जीआर, एसपी अमित सांघी सहित पुलिस और प्रशासन की टीमें मौजूद रही।

इस छापामार करवाई में व्यापक पैमाने पर अवैध गुटखे का कारोबार पकड़ा गया। 6 मशीनों सहित भारी मात्रा में पुजारी ब्रांड, केजी का तंबाकू मिक्स गुटखा बरामद किया गया।

बता दे कि जिले में महाराजपुर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर व्यापक पैमाने पर अवैध गुटखा का कारोबार चलता है। जिले में नौगाँव से लगे ददरी गांव में एक साथ 3 स्थानों पर कार्यवाही की गई। कीरतपुरा बरा गांव में भी कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में एसडीपीओ चंचलेश मरकाम, तहसीलदार संदीप तिवारी , थाना प्रभारी सतीश सिंह सब इंस्पेक्टर आशुतोष श्रोत्रिय, पुलिस, प्रशासन ,खाद्य विभाग एंव राजस्व विभाग की टीमें मौजूद रही।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा के एक नेता के फार्म हाउस पर नकली और अवैध गुटका बनाने की फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। कलेक्टर और SP को लंबे समय से अवैध गुटखा फैक्ट्री की जानकारी मिलने पर उन्होंने खुद ने संयुक्त टीम बनाकर छापा मार कार्रवाई की।