Color Blind : ‘पठान’ के ‘बेशर्म रंग’ गाने के समर्थन में प्रकाश राज उतरे!

ट्वीट करके कहा 'ये सब हमें कब तक बर्दाश्त करना पड़ेगा ... कलर ब्लाइंड!'

1210

Color Blind : ‘पठान’ के ‘बेशर्म रंग’ गाने के समर्थन में प्रकाश राज उतरे!

Mumbai : शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्म ‘पठान’ के एक गीत को लेकर MP में जमकर विवाद हो रहा है। ‘बेशर्म रंग’ गाने के रिलीज होने के बाद से बखेड़ा हुआ है। दीपिका पादुकोण की ‘भगवा बिकिनी’ ने तूल पकड़ लिया है। अब साउथ के जाने-माने एक्टर प्रकाश राज ने फिल्म के मेकर्स के सपोर्ट में ट्वीट किया। उन्होंने जो बात कही है, उसे पढ़कर फिल्म का विरोध करने वाले ज्यादा भड़क सकते हैं।

WhatsApp Image 2022 12 15 at 10.29.30 PM 1

‘पठान’ फिल्म के कथित विवादस्पद गाने का सपोर्ट करते हुए साउथ के फेमस एक्टर प्रकाश राज ने कई ट्वीट किए। उन्होंने ‘भगवा बिकिनी’ पर सवाल उठाने वालों को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने लिखा ‘घिनौना … ये सब हमें कब तक बर्दाश्त करना पड़ेगा … कलर ब्लाइंड … !’ उन्होंने दूसरा ट्वीट किया, ‘बेशर्म… ये तो ठीक है जब भगवा कपड़े पहने हुआ शख्स रेपिस्ट को हार पहनाता है .. हेट स्पीच देता है .. ब्रोकर विधायक… भगवा पहनने वाले स्वामी जी बच्चियों का रेप करते हैं … लेकिन ये किसी मूवी की ड्रेस नहीं हो सकती? विरोध में प्रदर्शनकारी इंदौर में शाहरुख खान के पुतले जला रहे हैं। उनकी डिमांड है- बैन ‘पठान’।’

सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी को रिलीज के लिए तैयार है। पहले मूवी के पोस्टर और फिर टीजर को रिवील किया गया। फिर पहला गाना ‘बेशर्म रंग’ रिलीज हुआ। इसमें दीपिका ने अपनी अदाओं से कहर ढाया। गाना रिलीज होते ही विवाद शुरू हो गया। लोगों ने कहा कि दीपिका के लुक्स और कपड़े सेंशुअस हैं। ये सब अश्लील है।

पहले मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस पर आपत्ति जताई और कहा कि अगर सीन्स बदले नहीं गए तो राज्य में फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे। इसके बाद हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने दीपिका के बिकिनी के केसरिया रंग को धर्म से जोड़ दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर भी #BoycottPathaan ट्रेंड होने लगा।
पुतले जलने लगे

इंदौर और उज्जैन में फिल्म के विरोध में शाहरुख़ खान और दीपिका पादुकोण के पुतले फूंके गए। फिल्म को लेकर लोगों में आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा। क्योंकि, ‘बेशर्म रंग’ गाने में दीपिका पादुकोण का भगवा बिकनी पहनना गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को नागवार गुजरा और उन्होंने साफ़ कर दिया कि फिल्म का विरोध होगा। विरोध की आग कई शहरों में फ़ैल चुकी है।

‘बेशर्म रंग’ गाने पर हिंदू महासभा ने भी आपत्ति जताई। वहीं ‘पठान’ फिल्म के सीन को एडिट करने की मांग की जा रही है। सोशल मीडिया में फिल्म के नाम से लेकर उसके गाने और ऑउटफिट पर अब माहौल बेहद गरमाया हुआ है। ख़बरों के मुताबिक वीर शिवाजी ग्रुप ने दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान के पुतले जलाए गए।