Comment on Gandhiji : शिक्षा मंत्री की गांधीजी टिप्पणी से कांग्रेस आग बबूला

पोस्टर लगाया, विवादस्पद टिप्पणी पर माफ़ी नहीं मांगी तो घुसने नहीं देंगे

899

Indore : प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव द्वारा सोशल मीडिया पर महात्मा गांधी और कांग्रेस के अन्य नेताओं पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने मैदान संभाल लिया। इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोहन यादव को शहर में नहीं घुसने देने की चेतावनी दी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के बाहर पोस्टर लगाकर मंत्री मोहन यादव के द्वारा किए गए ट्वीट पर उनसे माफी मांगने की मांग की।

26 जनवरी पर डॉक्टर मोहन यादव के द्वारा किए गए ट्वीट के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस लगातार डॉ मोहन यादव के ट्वीट का विरोध कर रही है। कांग्रेस ने अब इंदौर में चेतावनी जारी कर मंत्री मोहन यादव को शहर में नहीं घुसने देने की बात कही। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देवी विश्वविद्यालय पर लगाए गए पोस्टरों में मोहन यादव से मांग की कि वे देश के राष्ट्रपिता और पूर्व प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणियों को लेकर माफी मांगे माफी नहीं मांगने की स्थिति में कांग्रेस ने चेतावनी दी कि उन्हें शहर में घुसने नहीं दिया जाएगा।

चेतावनी के पोस्टर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के बाहर लगाए गए हैं। कांग्रेस के शहर प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल के मुताबिक बीजेपी के मंत्रियों की टीआरपी में आने के लिए होड़ मची हुई है। इसलिए वे इस तरह के ट्वीट कर रहे हैं।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रदेश के शिक्षा मंत्री जो कि कई छात्रों के खुद आदर्श होते हैं। वह इस तरह के ट्वीट कर देश के राष्ट्रपिता का अपमान कर रहे हैं। इसलिए मुख्यमंत्री को उन्हें तत्काल मंत्री पद से बर्खास्त करना चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की कि उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव को अपने इस ट्वीट पर माफी मांगना चाहिए अन्यथा उन्हें शहर में किसी भी आयोजन में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।