WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Commissioner Ashish Singh Reviews Simhasth Work: कार्यों में गति न पाई जाने पर PWD EE का 15 दिन का वेतन काटने के निर्देश

344

Commissioner Ashish Singh Reviews Simhasth Work: कार्यों में गति न पाई जाने पर PWD EE का 15 दिन का वेतन काटने के निर्देश

उज्जैन: संभागायुक्‍त सह सिंहस्थ मेला अधिकारी श्री आशीष सिंह ने गुरुवार को सिंहस्‍थ मेला कार्यालय में सिंहस्थ 2028 महापर्व के लिए निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा बैठक लेकर निर्माण कार्य कराने वाले विभागीय अधिकारियों को समन्‍वय के साथ गुणवत्‍तापूर्ण कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मेला अधिकारी श्री सिंह ने समीक्षा के दौरान पीडब्‍ल्‍यूडी के प्रचलित कार्यों की प्रगति में आशानुरुप गति न पाई जाने पर नाराजगी जताते हुए पीडब्‍ल्‍यूडी के कार्यपालन यंत्री के वेतन काटने के निर्देश दिए। मेला अधिकारी श्री सिंह ने निर्देश दिए कि सिंहस्थ के कार्यों के पूर्ण होने का समय सीमा का चार्ट तैयार किया जाए। बैठक में कलेक्‍टर श्री रौशन कुमार सिंह भी उपस्थित रहें।

बैठक में बताया गया कि फ्रीगंज आरओबी का कार्य प्रगतिरत है। इसी तरह चक कमेड में ब्रिज निर्माण का कार्य भी प्रगतिरत है। मेला अधिकारी श्री सिंह ने अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी लेकर निर्देश दिए कि सिंहस्‍थ 2028 के प्रचलित निर्माण कार्यों के दौरान अन्‍य विभागों से तालमेल कर निर्माणाधीन कार्यों की गति बढाई जाए। जिससे विभाग के कार्य समय पर पूर्ण किया जा सके।

बैठक में बताया गया कि लालपुर-मक्‍सी रोड एलसी-7 मार्ग का डिजाईन तैयार हो चुका है। रेल्‍वे स्‍टेशन से श्री महाकालेश्‍वर मंदिर तक रोप-वे परियोजना को लेकर जानकारी दी गई कि रोप-वे के लिए 03 स्टेशनों पर कार्य प्रगतिरत है। पीडब्‍ल्‍यूडी द्वारा सिंहस्‍थ 2028 के लिए प्रचलित कार्यों में आशानुरुप प्रगति न पाई जाने पर संभागायुक्‍त श्री सिंह ने नाराजगी जताते हुए पीडब्‍ल्‍यूडी के कार्यपालन यंत्री श्री गौतम अहिरवार का 15 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि सदावल हेलीपेड का कार्य पूर्ण है। यहां पर कल्‍वर्ट का कार्य प्रगतिरत है। कलेक्‍टर श्री रौशन कुमार सिंह ने निर्देश दिए कि हेलीपेड पर लाउंज कार्य, वेटिंग एरिया का निर्माण कार्य भी शीघ्र पूर्ण किया जाए। कलेक्‍टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि सिंहस्‍थ 2028 के प्रचलित निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के लिए कार्य की गति बढ़ाई जाए। विभागीय अधिकारी निर्माण कार्य स्‍थल पर सतत मॉनीटरिंग कर कार्य की गुणवत्‍ता के साथ कार्यों की गति बढ़ाएं।

बैठक में उज्‍जैन बडनगर रोड 2/4 लेन मार्ग, चिंतामन रेल्‍वे स्‍टेशन एप्रोच रोड, हरिफाटक से मुरलीपुरा मार्ग निर्माण को लेकर जानकारी दी गई कि सभी कार्य प्रगतिरत है। मेला अधिकारी श्री सिंह ने विभागीय अधिकारियों को निर्माणाधीन कार्यों की प्रति सप्‍ताह प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश दिए है।