Complaint Against Congress : पृथ्वीपुर में आतंक फैलाया गया, BJP ने चुनाव आयोग को लिखित शिकायत की

845

Bhopal : भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग को शिकायत की है कि पृथ्वीपुर (Prithvipur) विधानसभा उपचुनाव के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थक आतंक फैला रहे हैं। चुनाव आयोग को की गई शिकायत में कहा गया कि कांग्रेस उम्मीदवार नितेन्द्र सिंह (Nitendra SIngh) का भतीजा विभु राठौर पूरे विधानसभा क्षेत्र में रिवाल्वर लेकर घूम रहा है। वो मतदाताओं को डरा धमका रहा है।

कांग्रेस उम्मीदवार (Congress Candidate) के परिवार की पृष्ठभूमि आपराधिक है। उम्मीदवार के चाचा शिशुपाल सिंह (Shishupal Singh) ने 2008 के चुनाव के दौरान भाजपा उम्मीदवार सुनील नायक (Sunil Nayak) की हत्या कर दी थी। उस पर एक लाख का ईनाम घोषित है और 2019 में उसे जिला बदर कर दिया गया था। मतदान के दौरान भी शिशुपाल सिंह, विभु राठौर और मनीष खटीक खुलेआम रिवाल्वर और घातक हथियार लेकर घूम रहे हैं।
भाजपा ने अपनी शिकायत में चुनाव आयोग से मांग की है कि कांग्रेस उम्मीदवार नितेन्द्र सिंह, विभु राठौर, शिशुपाल सिंह और मनीष खटीक को गिरफ्तार किया जाए।                                                                      IMG 20211030 1618418