
मंत्रालय के तृतीय श्रेणी शासकीय सेवकों के गोपनीय प्रतिवेदन भी ऑनलाइन भरे जाएंगे
भोपाल. मंत्रालय के सभी तृतीय श्रेणी शासकीय सेवकों के गोपनीय प्रतिवेदन भी ऑनलाइन भरे जाएंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों के अधिकारियों को इस संबंध में निर्देशित किया है कि सात दिन के भीतर उनके अधीनस्थ सभी मंत्रालयीन तृतीय श्रेणी शासकीय कर्मचारियों के गोपनीय प्रतिवेदन आनलाईन भरने की शुरुआत की जाए।
मंत्रालय के तृतीय श्रेणी शासकीय सेवकों में सहायक अनुभाग अधिकारी, सहायक ग्रेड दो, सहायक ग्रेड तीन, निज सहायक, स्टेनोग्राफर, स्टेनो टाईपिस्ट एवं तकनीकी कर्मचाी के 31 मार्च 2026 को समाप्त होंने वाली अवधि के गोपनीय प्रतिवेदन आनलाईन जारी किए जाने है।
इसके लिए वर्कफ्लो चैनल जारी कते हुए एक अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक के सभी गोपनीय प्रतिवेदन आनलाईन मांगे गए है। इसमें कर्मचारियों का वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन, प्रतिवेदक, समीक्षक और स्वीकारकर्ता का नाम, पद के साथ निर्धारित अवधि में किसी अधिकारी-कर्मचारी के कार्यकाल की समय अवधि 90 दिन से कम हो याने वह अवकाश, प्रशिक्षण, पूल या निलंबन में रहा हो तो उसका पूरा ब्यौरा मांगा गया है। यह ब्यौरा आईएएस, एसएएस की तर्ज पर दिया जाना है।
सहायक ग्रेड एक का गोपनीय प्रतिवेदन संबंधित विभाग फार्म में तैयार करेगा। गोपनीय प्रतिवेदन पर प्रथम मत अनुभाग अधिकारी देगा। इसके बाद अवर सचिव, उप सचिव इसमें समीक्षक प्रस्तुतकर्ता रहेंगे। ये अपर सचिव और जहां अपर सचिव न हो वहां सचिव या प्रमुख सचिव को गोपनीय प्रतिवेदन देंगे वे इसे स्वीकार करेंगे। इसके बाद मंत्रालय स्थापना शाखा द्वारा इसमें मत अंकित किया जाएगा।
सहायक ग्रेड दो, तीन और स्टेनो टाइपिस्ट के मामले में प्रथम मत प्रतिवेदक अधिकारी अनुभाग अधिकारी देगा। अवर सचिव समीक्षक होंगे और स्वीकारकर्ता उप सचिव, सचिव या प्रमुख सचिव होंगे। प्रतिकूल मतद मंत्रालय स्थापना शाखा दर्ज करेगी।
निज सहायक के प्रकरणों मे जिस अधिकारी के पास पदस्थ है वह यह सब कराएगा। मंत्री स्थापना में पदस्थ कर्मचारियों के मामले में संबंधित मंत्रीगण यह प्रक्रिया पूरी कराएंगे।
सभी कर्मचारियों का नाम, पदनाम, सरकारी ई मेल आईडी, जन्मििथ, मोबाइल नंब, विभाग का नाम, र्वमान पद, वर्तमान विभाग में पदस्थापना की तिथि की जानकारी भी मांगी गई है।





