Congress Candidates List Finalized : कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट बनी, जारी होने का दिन भी तय! 

AICC की मुहर का इंतजार, इस बार तीन लिस्ट जारी करने की तैयारी!  

1589

Congress Candidates List Finalized : कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट बनी, जारी होने का दिन भी तय! 

Bhopal : भाजपा ने मध्य प्रदेश के 39 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। लेकिन, कांग्रेस ने अभी कोई लिस्ट जारी नहीं की। लेकिन, अब जानकारी मिली कि कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट को अंतिम रूप दे दिया गया है। अनुमान है कि 15 सितंबर को कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करेगी। उम्मीदवारों को लेकर अंतिम सहमति बन गई है। लिस्ट दिल्ली भेज दी गई। वहां से हरी झंडी मिलते ही लिस्ट जारी कर दी जाएगी।

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भोपाल में पार्टी के सीनियर नेताओं के साथ बैठक करने के साथ कार्यकर्ताओं और दावेदारों से भी मुलाकात कर ली। यह रिपोर्ट दिल्ली में AICC को सौंपी जाएगी। वहां की मुहर का इंतजार किया जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता केके मिश्रा ने बताया कि 15 सितंबर को कभी भी पहली लिस्ट जारी हो सकती है। इस बार कांग्रेस में दावेदारों के बीच काफी प्रतिस्पर्धा है, लेकिन सभी दावेदारों ने समन्वय के साथ पार्टी पर पूरा फैसला छोड़ा। जिसे पार्टी टिकट देगी, उसे सभी दावेदार मिलकर चुनाव में जिताएंगे।

IMG 20230907 WA0099

आशंका जताई जा रही है कि दोनों ही पार्टी में दलबदल का खेल शुरू हो सकता है। जिन उम्मीदवारों को टिकट का भरोसा है, अगर उन्हें पार्टी उम्मीदवार नहीं बनाती, तो वे बगावत भी कर सकते हैं। इसके अलावा, बागी के रूप में भी मैदान में उतरने वालों में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी के कई नेता शामिल हैं।

उम्मीदवारों की तीन लिस्ट जारी होगी 

बताया गया कि विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों को लेकर पार्टी तीन लिस्ट जारी करने वाली है। पहली सूची में ज्यादातर विधायकों के नाम होंगे। जिन विधायकों को मैदान में उतारा जाएगा, उनके नाम इस लिस्ट में होंगे। इसके अलावा ऐसे उम्मीदवारों के नाम भी लिस्ट में होंगे, जहां दावेदारों के बीच कोई खींचतान नहीं है। जिन सीटों पर कई दावेदार हैं, उन सीटों को रोक दिया जाएगा उनके नाम अंतिम लिस्ट में होंगे।

कांग्रेस की नजर भाजपा की दूसरी सूची पर 

विधानसभा चुनाव भाजपा और कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। इसलिए उम्मीदवारों के चयन में दोनों ही सतर्कता बरत रही हैं। भाजपा के नेताओं ने दावा किया था कि दूसरी सूची 6 या 7 सितंबर के आसपास आ सकती है। लेकिन, अब भाजपा की सूची भी 15 सितंबर के आसपास आने की संभावना है। माना जा रहा है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों एक दूसरे के उम्मीदवारों पर नजर रख रही हैं।