WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Congress Emergency Meeting : राहुल को सजा वाले मुद्दे पर आज कांग्रेस की आपात बैठक!

पार्टी अध्यक्ष स्टीयरिंग कमेटी, PCC चीफ व CLP नेताओं से बात करेंगे!

Congress Emergency Meeting : राहुल को सजा वाले मुद्दे पर आज कांग्रेस की आपात बैठक!

New Delhi : ‘मोदी सरनेम’ को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर सूरत की कोर्ट ने उन्हें दो साल की सजा सुनाई है। इसके बाद लोकसभा में उनकी सदस्यता का खतरा पैदा गया। इस मामले में कांग्रेस ने आगे की रणनीति के लिए आज बड़ी बैठक बुलाई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज शाम 5 बजे पार्टी के सीनियर नेताओं के साथ बातचीत करेंगे। खड़गे ने इस आशय का एक पत्र भी जारी किया।

आज शाम 5 बजे कांग्रेस ने स्टीयरिंग कमिटी, PCC, CLP नेता, फ़्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के हेड की आपात बैठक बुलाई है। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे यह मीटिंग कांग्रेस मुख्यालय में होगी। जो नेता दिल्ली के बाहर हैं वे zoom के जरिये मीटिंग से जुड़ेंगे।

IMG 20230324 WA0015

कांग्रेस ने आने वाले दिनों में विपक्ष के सभी समान विचारधारा वाले दलों को साथ लेकर बड़े विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई है। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है। इसके बाद सांसद विजय चौक तक मार्च करेंगे। देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की योजना बनाने के लिए शुक्रवार शाम को सभी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों और विधायक दल के नेताओं को एक बैठक के लिए बुलाया गया है।

जानकारी यह भी है कि कांग्रेस ने इस मुद्दे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का समय भी मांगा है। खड़गे के आवास पर आयोजित कांग्रेस सांसदों और संचालन समिति के सदस्यों की बैठक में निर्णय लिए गए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि यह सिर्फ कानूनी मुद्दा नहीं है, बल्कि राजनीतिक भी है, क्योंकि सत्तारूढ़ दल विपक्षी नेताओं को डराना चाहता है।