Congress First List : कांग्रेस ने नवरात्रि के पहले दिन 144 नाम घोषित किए!

इनमें वे 66 नाम भी, जहां कांग्रेस लगातार 3 चुनाव हारी!

2298

Congress First List : कांग्रेस ने नवरात्रि के पहले दिन 144 नाम घोषित किए!

New Delhi : लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के अपने 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटें हैं। कांग्रेस की इस लिस्ट में चौंका देने वाले नाम हैं। केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की 2 चरणों में चली मैराथन बैठक के बाद उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लगाई गई।

कांग्रेस ने अपनी सूची श्राद्ध पक्ष के कारण रोकी थी। कांग्रेस ने कई सर्वे के बाद मध्य प्रदेश में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की दो दौर की हुई बैठकों के बाद लिस्ट पर अंतिम निर्णय लिया गया है।

इस लिस्ट में उन 66 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए जिनकी रिपोर्ट दिग्विजय सिंह ने प्रदेश कांग्रेस को सौंपी थी। उन पर भी उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। ये वे सीटें हैं जहां कांग्रेस लगातार 3 बार चुनाव हारी है।

इंदौर की सीटों पर कांग्रेस ने इंदौर 1 से संजय शुक्ला, नंबर 2 चिंटू चौकसे, नंबर 4 से 4 राजा मंगवानी राऊ सीट से जीतू पटवारी, सांवेर से रीना बौरासी, देपालपुर से विशाल पटेल को मौका दिया है। कांग्रसे ने तीन नंबर विधानसभा तीन ,पांच नंबर और महू को अभी होल्ड पर रखा है।

यहां देखिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर से जारी सूची: