किसानों के साथ आधी आबादी को साधने की तैयारी में कांग्रेस

416
कन्फ्यूज भाजपा कार्यकर्ता और मुद्दे छीनती कांग्रेस...

किसानों के साथ आधी आबादी को साधने की तैयारी में कांग्रेस

भोपाल: इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस इस बार आधी आबादी यानी महिलाओं को साधने की तैयारी में है। सोमवार को हुई प्रदेश कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की पहली ही बैठक में यह तय किया गया कि किसानों के साथ ही महिलाओं को राहत देने के लिए वादे किए जाए और उन्हें पूरे प्रदेश में अभियान चलाकर प्रचारित किया जाए।

जब यह सुझाव सामने आया तब कमलनाथ ने सभी को बताया कि वे महिलाओं के लिए रसोई गैस सिलेंडर को 500 रुपए और महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह देने के साथ ही तीन सौ यूनिट बिजली के तीन सौ रुपए लेने का वादा कांग्रेस कर रही है। इस पर तय हुआ कि इन तीनों वादों को हर महिला तक पहुंचाया जाए। इसके लिए प्रदेश से लेकर बूथ लेबल तक के कार्यकर्ताओं को इसे प्रचारित करना होगा। इसके लिए कांग्रेस के सभी विभाग, प्रकोष्ठ और संगठनों को कार्यक्रम देने का भी इसमें तय किया गया।

यह पता ही नहीं लगता कि मंडलम-सेक्टर क्या कर रहे
कुछ नेताओं ने इस बैठक में यह सवाल भी उठाया कि यह पता ही नहीं लगता कि मंडलम और सेक्टर क्या काम कर रहे हैं। इस पर कमलनाथ ने उन्हें मंडलम-सेक्टर के काम-काज की जानकारी दी। साथ ही यह भी भरोसा जताया कि चुनाव के समय सबसे महत्वपूर्ण विंग यह हो सकती है। इसलिए इसके गठन पर ज्यादा जोर दिया गया।