कांग्रेस देश की समस्या है और कांग्रेस की समस्या राहुल गांधी- CM शिवराज 

634

कांग्रेस देश की समस्या है और कांग्रेस की समस्या राहुल गांधी- CM शिवराज 

भोपाल: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कांग्रेस देश की समस्या है और कांग्रेस की समस्या राहुल गांधी है। आज भोपाल में मीडिया कर्मियों से चर्चा करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज कांग्रेस के लोग मुंह पर ताला लगा कर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने राहुल से सवाल पूछा कि राहुल गांधी जी आपने अपने मुंह पर ताला तब क्यों नहीं लगाया जब आप अपने मुंह से मोदी जी, मोदी जाति के बारे में अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे?

जिस ढंग से आपने जाति का अपमान किया, ओबीसी का अपमान किया, आपको किसने हक दिया ओबीसी को अपमानित करने का!

 

सीएम ने सवाल किया कि क्या पिछड़े वर्ग में पैदा होना पाप है… क्या केवल पिछड़े वर्ग के होने के कारण किसी का भी अपमान किया जाएगा?

शिवराज ने कहा कि आप अपने आप को राजा – महाराजा से कम नहीं समझते हैं। यह ताला आपके मुंह पर उस समय लगना था, जब आपने न्यायपालिका का अपमान किया।

आप क्या-क्या बोलते हैं। आश्चर्य होता है, आपने कहा दुर्भाग्य से मैं सांसद हूं। आपने संसद का अपमान किया।

सीएम ने कहा कि आपने संसद सदस्य रहते हुए, संसद में कुछ कहकर जिस ढंग से आंख मारी थी, वह पूरे हिंदुस्तान ने देखी थी।

क्या यह सासंद की गरिमा है…? पूरे देश ने देखा है आप विवादित बयान पहले भी देते रहे हैं।

पंजाब के युवाओं का, यूपी के युवाओं का आप ने मजाक उड़ाया है।

मंदिर में जाने वालों को छेड़खानी करने वाला बताया है। सर्जिकल स्ट्राइक पर आप ने सवाल उठाए, सेना पर भी आप ने सवाल उठाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब आपके प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी हुआ करते थे एक ऑर्डिनेंस किस ढंग से फाड़कर उनका अपमान किया था।

यह ताला उस वक्त राहुल जी आपके और कांग्रेसियों के मुंह पर क्यों नहीं लगा। आज ताला लगाने की नौटंकी कर रहे हो।

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि सही बात यह है, कांग्रेस आज देश के लिए समस्या है और कांग्रेस की समस्या है राहुल गांधी।