रीच 100 के जरिए कांग्रेस जुटा रही हर जिले में दस हजार लोग, केंद्र और राज्य सरकार पर हमले करेगी तेज

773
महिला कांग्रेस की उपाध्यक्षों को तवज्जो देने बैठक हुई

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के जरिए केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ बड़ी टीम बनाने में जुट गई है। प्रदेश के हर जिले में कांग्रेस आईटी सेल ‘रीच 100’ टीम बना रही है। हर टीम में दस हजार लोगों को एक जिले में इससे जोड़ा जा रहा है। इसके जरिए कांग्रेस 2023 में होने वाले चुनाव से पहले भाजपा पर हमले तेज करेगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ हर जिले में सोशल मीडिया के लिए बड़ी टीम बना रहे हैं। इसके लिए ही ‘रीच 100’ प्लान तैयार किया गया है। जिसमें प्रदेश आईटी सेल 100 लोगों को चयन कर इस टीम में शामिल करेगी। इन सभी सौ लोगों को अपने साथ 100-100 लोग जोड़ना होंगे। फिलहाल 19 जिलों में 100-100 लोगों की टीम आईटी सेल ने बना दी है। अब जल्द ही इन सभी लोगों को अपने साथ 100-100 लोगों को जोड़कर इसकी जानकारी प्रदेश आईटी सेल को देना होगी।
इन जिलों में बन चुकी टीम
बताया जाता है कि लगभग 19 जिलों में कांग्रेस ने अपनी यह टीम बना दी है। जिसमें भोपाल, धार, दतिया, मुरैना, भिंड, रीवा, बैतूल, रतलाम, नीमच, अलीराजपुर, शाजापुर सहित अन्य जिले शामिल हैं। बाकी के जिलों में अक्टूबर तक ‘रीच 100’ की टीम बनाने की तैयारी है।
—-
हर जिले में ‘रीच 100’ बनाई जा रही है। अब तक 19 जिलों में यह टीम बना दी गई है। सभी 100 लोग आगे भी 100-100 लोगों को जोड़ेंगे, इस तरह हर जिले में कम से कम दस हजार लोगों की टीम आईटी सेल के लिए काम करेगी। जिसमें जरिए हम केंद्र और प्रदेश सरकार के साथ ही भाजपा की गलत नीतियों की पोल सोशल मीडिया पर खोलकर जनता तक पहुंचाएं।
अभय तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष आईटी सेल कांग्रेस