कांग्रेस भारत जोड़ों नाम से यात्राएं निकाल रही है,और कांग्रेस नेता कांग्रेस छोड़ रहे हैं- शिवराज सिंह चौहान

नगर परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में CM की विशाल आमसभा

906

रतलाम से रमेश सोनी की रिपोर्ट

रतलाम: सैलाना वालों चुनाव तो एक बहाना था,मुझे आपसे मिलने आना था।सैलाना के विकास में भाजपा कोई कसर नहीं छोडेगी। पिछले चुनाव में नगरवासियों ने सैलाना में कांग्रेस की परिषद् बनाई थी,लेकिन उसके बाद भी सरकार ने विकास के लिए 67 करोड़ रूपए शहर को दिए। वर्तमान में कांग्रेस की हालत ‘‘इस दिल के टुकड़े हजार हुए, कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा’’ जैसी हो गई है।क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सैलाना में भाजपा की परिषद् बनाए।
यह आह्वान मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सैलाना नगर परिषद् के चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल आमसभा को सम्बोधित करते हुए किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अभी भारत जोड़ो नाम से यात्राएं निकाल रही है,लेकिन कांग्रेस के नेता कांग्रेस छोड़ रहे है।
कार्यकर्ताओं के लिए जिस पार्टी में सम्मान नहीं हो,वह जनता का दर्द क्या समझेगी।भाजपा सदैव सर्वस्पर्शी रही है और सरकार ने हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया है।यही कारण है कि प्रदेश में डेढ़ साल जब कांग्रेस का कुशासन रहा तो कांग्रेस के ही लोगों ने पार्टी छोड़कर प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनाने का कार्य किया।

चौहान ने शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत दिए जा रहे लाभों पर प्रकाश डाला और सैलाना के विकास के लिए किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए मतदाताओं से नगर परिषद् चुनाव में प्रत्येक वार्ड से भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की।

WhatsApp Image 2022 09 19 at 7.39.03 PM

जिला प्रभारी मंत्री ओपीएस भदौरिया,सांसद गुमान सिंह डामोर,विधायक चेतन्य काश्यप, दिलीप मकवाना,भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, जिला प्रभारी श्यामसुंदर शर्मा, जिला महामंत्री एवं पूर्व विधायक संगीता चारेल,जिला पंचायत अध्यक्ष लाला बाई,महापौर प्रहलाद पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारीगण इस दौरान मंचासीन रहे।

सभा को सांसद डामोर, जिलाध्यक्ष लुनेरा एवं विधायक श्री मकवाना,जिला महामंत्री श्रीमती चारेल,अजजा मोर्चा प्रदेश मंत्री नारायण मईडा ने भी सम्बोधित किया।सभा का संचालन चुनाव प्रभारी महेश सोनी ने किया।आभार मण्डल अध्यक्ष श्याम धाकड़ ने माना।

हेलीपेड पर मुख्यमंत्री चौहान का आत्मीय स्वागत
बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सैलाना नगर परिषद के चुनाव की सभा को सम्बोधित करने के लिए हेलीकॉप्टर से 8 लेन एक्सप्रेस-वे के धामनोद क्षेत्र स्थित हेलीपेड पर उतरे थे।

यहां उनका जिले के प्रभारी मंत्री ओपीएस भदौरिया,सांसद गुमान सिंह डामोर,विधायक चेतन्य काश्यप,दिलीप मकवाना, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा व जिला प्रभारी श्यामसुंदर शर्मा के नेतृत्व में आत्मीय स्वागत किया गया। जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि हेलीपेड पर मुख्यमंत्री श्री चौहान का स्वागत पार्टी, मोर्चा व प्रकोष्ठ पदाधिकारियों द्वारा किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष लाला बाई,महापौर प्रहलाद पटेल,निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा,जनपद अध्यक्ष साधना जायसवाल,पूर्व विधायक मथुरा लाल डामर,जिला महामंत्री संगीता चारेल,पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वर लाल पाटीदार,पूर्व जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल,जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा,बलवंत भाटी,सुनील सारस्वत,जिला मंत्री सोना शर्मा,राजेन्द्र पाटीदार, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा,भण्डार प्रमुख दशरथ पाटीदार,महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य अनिता कटारिया, जिलाध्यक्ष पुनम पटवा,भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम शैरानी, जिलाध्यक्ष मंसूर जमादार,अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश बोरिया,अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष शंभुसिंह गणावा सांसद प्रतिनिधि विक्रमसिंह लुनेरा,राजेन्द्र पाटीदार,मण्डल अध्यक्षगण सहित जिला व मण्डल पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण आदि मौजूद रहें।