आज शाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक

409

भोपाल: कल से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र को देखते हुए आज शाम प्रदेश कांग्रेस विधायक दल की बैठक हो रही है।बैठक में विधानसभा सत्र की रणनीति बनाई जाएगी।

प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी एवं एआईसीसी के महासचिव जयप्रकाश अग्रवाल रविवार को भोपाल आ गए हैं। प्रभारी बनाए जाने के बाद उनका यह पहला भोपाल दौरा होगा। यहां पर उनकी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से मुलाकात हुई। वे दोपहर में प्रदेश कांग्रेस दफ्तर भी गए इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों से भी चर्चा की। माना जा रहा है कि वे प्रदेश कांग्रेस की मिशन 2023 की तैयारियों की जानकारी कमलनाथ से लेंगे। वहीं वे पदाधिकारियों को दिए गए दायित्व भी वे जानेंगे। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस विधायक दल की बैठक है। इसमें भी उनके शामिल होने की संभावना है।

सोमवार को होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में 13 सितम्बर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र की रणनीति बनाई जाएगी। कांग्रेस इस बार बाढ़ को लेकर 139 के तहत चर्चा करवाना चाहती है। वहीं करीब सात मामलों में स्थगन लाने की सूचना विधानसभा सचिवालय को कांग्रेस की ओर से दी गई है। इनमें से किस मुद्दे को ताकत के साथ उठाना है, इस पर सोमवार को विधायक दल में चर्चा की जाएगी।