भारी बारिश में कांग्रेस महापौर प्रत्याशी मयंक जाट ने किया जनसंपर्क, रहवासियों से जाना हाल

1076

रतलाम से रमेश सोनी की रिपोर्ट

रतलाम. कांग्रेस महापौर प्रत्याशी मयंक जाट आज बरसते पानी में नागरिकों से उनका हाल जानने शहर के प्रमुख वार्डों में पहुंचे। रहवासियों ने मयंक जाट को पहली बारिश से हुई बदहाल स्थिति से रूबरू करवाते हुए नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाहियों पर आक्रोश जताया।

जहां मयंक जाट को रहवासियों ने भाजपा परिषद और नगर निगम प्रशासन की लापरवाहियों से मानसून आगमन के साथ ही शहर में आम जीवन पर आफतों की बारिश से अव्यवस्थाओं को दिखाया।

स्वच्छ और सुंदर शहर का सपना दिखाने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ नागरिकों ने आक्रोश जताते हुए रहवासियों की सेहत को दांव पर लगाने और घरों के आसपास असहनीय गंदगी से परेशान मतदाताओं ने पिछली भाजपा परिषद को सबक सिखाने की बात कही।

WhatsApp Image 2022 06 30 at 7.11.20 PM

उन्होंने सफाई के नाम पर खर्च करने के एवज में किए गए भारी भष्ट्राचार को पहली बारिश ने ही उजागर कर देने की बात कहते हुए मयंक जाट को विजय दिलवाने का भरोसा दिलाया।

जनसंपर्क अभियान “आपका बेटा आपके द्वार” के अंतर्गत कांग्रेस उम्मीदवार मयंक जाट शहर के व्यवसायिक और आवासीय क्षेत्र में उम्मीदवार मनीषा विजय सिंह चौहान और निलोफर खान के साथ मतदाताओं से उनके द्वार पर उनकी समस्या जानने पहुंचे और उन्होंने नागरिकों से समस्याएं पुछी और विजय बनाने की अपील की।

वार्ड के रहवासियों ने उन्हें मौके पर ले जाकर बताया कि किस तरह वे पूरी बारिश के मौसम में हर पल मुसीबतों का सामना करेंगे। जहां सबसे ज्यादा आक्रोश महिलाओं और बुजुर्गों में देखा गया।

भाजपा परिषद की लापरवाहियों का खामियाजा

शहर के इन दोनों ही प्रमुख वार्डों में नागरिकों के साथ भ्रमण में उन्होंने ने देखा कि अधिकांश रहवासी और बाजार क्षेत्र में जगह जगह पानी जमा हो जाने से सड़कों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

नालियां सड़कों पर बह रही है और गंदा पानी घरों में आ गया है। हर क्षेत्र में खोदी गई सड़कों पर भारी कीचड़ जमा होने से चलना भी मुश्किल हो गया है। बार बार समस्या की ओर पहले से शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया।

THEWA 01 01 01

नतीजतन पहली बारिश ने भाजपा नगर सरकार के उन दावों की पोल खोलकर रख दी है,जिसमे नगर सरकार और निगम प्रशासन ने शहर की सफाई व्यवस्था चाक चौबंद होने के मुंगेरीलाल के हसीन सपने जनता को दिखाए थे।भाजपा परिषद की लापरवाहियों का खामियाजा आज जनता को भुगतना पड़ रहा है।

वार्डवार समिति तय करेगी विकास कार्य

जाट ने शहर के इन दोनों ही प्रमुख वार्डों में नागरिकों की उपस्थिति में बारिश से उत्पन्न समस्याओं को देखने के बाद स्थानीय नागरिकों को विश्वास दिलाया कि मेरे महापौर बनने के बाद हम प्रत्येक वार्ड के लिए स्थानीय नागरिकों की सहभागिता वाली एक समिति गठित करेंगे।

यह समिति खुद यह तय करेगी कि वार्ड में कौन से कार्य सबसे पहले किए जाना चाहिए। इस समिति की सुझाव रिपोर्ट के माध्यम से वार्ड की सभी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा। जिससे नागरिकों को मुलभुत सुविधाएं मुहैया हो सके।

ratlam 01 01

नागरिकों ने उन्हें मौके पर ले जाकर बताया कि किस तरह वे पूरे बारिश के मौसम में हर पल मुसीबतों का सामना करेंगे।सबसे ज्यादा आक्रोश महिलाओं और बुजुर्गों में देखा गया।

हल्की सी बारिश ने निगम की अव्यवस्थाओं को उजागर किया

शहर के इन दोनों ही प्रमुख वार्डों में नागरिकों के साथ भ्रमण में उन्होंने ने देखा कि अधिकांश रहवासी और बाजार क्षेत्र में जगह जगह पानी जमा हो जाने से सड़कों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

नालियां सड़कों पर बह रही हैं और गंदा पानी घरों में आ गया है। हर क्षेत्र में खोदी गई सड़कों पर भारी कीचड़ जमा होने से चलना भी मुश्किल हो गया है। बार बार समस्या की ओर पहले से शिकायत करने के बाद भी लापरवाह जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया।

नतीजतन पहली बारिश ने भाजपा नगर सरकार के उन दावों की पोल खोलकर रख दी है, जिसमे नगर सरकार और निगम प्रशासन ने शहर की सफाई व्यवस्था चाक चौबंद होने के मुंगेरीलाल के हसीन सपने जनता को दिखाए थे। ऐसे में भाजपा परिषद की लापरवाहियों का खामियाजा आज जनता को भुगतना पड़ रहा हैं।

जनसंपर्क में यह रहे मौजूद

जनसंपर्क में शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, पूर्व विधायक पारस सकलेचा, विनोद मामा मिश्रा, प्रेमलता दवे, जेम्स चाको, राजीव रावत, शैलेंद्र सिंह अठाणा, फैयाज मंसूरी, राजकुमार जैन लाला सहित स्थानीय पार्टी पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

देखिए वीडियो: भारी बारिश में कांग्रेस प्रत्याशी मयंक जाट का चुनावी प्रचार-