Congress MLA in Custody : कांग्रेस विधायक विपिन वानखेड़े को थाने में बैठाया!

1152

Congress MLA in Custody : कांग्रेस विधायक विपिन वानखेड़े को थाने में बैठाया!

Agar Malwa : यहां के कांग्रेस विधायक विपिन वानखेड़े को पुलिस ने आज सुबह हिरासत में लेकर नजरबंद कर दिया। विपिन वानखेड़े ने भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर कहा था कि बारिश की खेंच से किसानों की नष्ट हुई फसलों को लेकर सरकार ने सर्वे करवाकर यदि मुआवजा नहीं दिया तो कांग्रेस यात्रा का आगर जिले में विरोध करेगी।

उनके इस बयान को लेकर पुलिस ने उन्हें सुबह हिरासत में लिया। जन आशीर्वाद यात्रा आज आगर जिले में प्रवेश कर रही है। इसकी अगुवाई पूर्व कैबिनेट मंत्री जयभान सिंह पवैया कर रहे हैं। आज ही बड़ोद में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत की भी एक सभा प्रस्तावित है। किसी गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए विधायक विपिन वानखेड़े को पुलिस ने नजरबंद किया। पुलिस ने उन्हें उनके घर से लेकर थाने में बैठा दिया।

चार दिन पहले भी विधायक के विवादित बोल सामने आए थे। किसानों के साथ प्रदर्शन के दौरान विपिन वानखेड़े ने कहा कि अगर किसानों को सूखे का मुआवजा नहीं मिला, तो हम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की वो हालत करेंगे, जो उन्होंने कभी सोचा नहीं होगा। पांच जिलों की पुलिस बुला लेना। साथ ही उन्होंने जन आशीर्वाद यात्रा को जिले में घुसने नही देंने की भी धमकी भी दी थी।

उन्होंने ये बयान उस समय दिया था, जब क्षेत्र में बारिश नहीं होने के कारण किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें थी। अब वो स्थिति नहीं है। कांग्रेस ने सैकड़ों की संख्या में किसानों की रैली भी कलेक्टर कार्यालय निकाली थी और ज्ञापन देकर मांग की थी कि फसलों का सर्वे कराया जाए, ताकि खराब होने की स्थिति में उचित मुआवजा मिल सके।