Congress Movement : नगर निगम में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन!  

- हजारों कांग्रेसी सड़क पर उतरे, वॉटर कैनन चली, हल्का बल प्रयोग हुआ!

75

Congress Movement : नगर निगम में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन

Indore : नगर निगम में हो रहे घोटालों और भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस के सभी बड़े नेता एकजुट नजर आए और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता नगर निगम का घेराव करने पहुंचे। लंबे समय के बाद शहर कांग्रेस बड़े प्रदर्शन में नजर आई। सुबह से ही पुलिस पूरी तैयारी के साथ सड़कों पर मौजूद रही और वाटर कैनन जैसे वाहनों को भी तैनात किया गया।

IMG 20240806 WA0076

इंदौर के आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग यहां पर शामिल हुए हैं। महू, सांवेर, राऊ, गौतमपुरा, देपालपुर, धार से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। कांग्रेस के जंगी प्रदर्शन पर वाटर कैनन चली, पत्रकार भी घायल हुए, कांग्रेसियों को खदेड़ने में पुलिस को वाटर कैनन चलाना पड़ी। निगम में घुसने के प्रयास को विफल करने में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया।

IMG 20240806 WA0078

नगर निगम के फर्जी बिल समेत कई घोटालों के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोला है। मंगलवार सुबह नगर निगम के पास धरना दिया जा रहा है। बड़ी तादाद में स्थानीय नेताओं सहित कांग्रेसी पहुंच गए थे। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल भी मंच पर मौजूद थे। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की गांधी भवन की खातिरदारी करने पर सस्पेंड किए गए दोनों कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा और सदाशिव यादव भी साथ दिखाई दिए। दोनों को विजयवर्गीय का स्वागत करने पर निलंबित कर दिया गया था लेकिन दोनों को बहाल कर दिया गया।

IMG 20240806 WA0079