Congress: पार्टी में तेज हुई आपसी सियासत, खुलकर सामने आने लगी गुटबाजी

478

Congress: पार्टी में तेज हुई आपसी सियासत, खुलकर सामने आने लगी गुटबाजी

भोपाल. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को भावी सीएम कहे जाने पर उठी आपत्ति के बाद अब कांग्रेस ने उन्हें अवश्यंभावी मुख्यमंत्री बताया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया गया है कि ‘कमलनाथ जी मध्यप्रदेश के अवश्यंभावी मुख्यमंत्री हैं’। ऐसे में एक बार फिर कांग्रेस में आपसी सियासत गरमा गई है। वहीं दूसरी ओर भाजपा को भी कांग्रेस पर तंज कसने का मौका मिल गया है। गौरतलब है कि इसके पहले हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के शुरू होने से पहले राजधानी भापोल में कांग्रेस नेताओं और पीपीसी की ओर से पोस्टर लगाए गए थे, जिसमें कमलनाथ को मध्य प्रदेश का भावी मुख्यमंत्री बताया गया था। इस पर अरुण यादव और अजय सिंह जैसे कांग्रेस के ही वरिष्ठ नेताओं ने असहमति जताई थी। इधर, इस पूरे मामले में कमलनाथ का कहना है कि वे किसी पद या मुख्यमंत्री की दौड़ में नहीं हैं। यदि कोई नारा लगाए भावी मुख्यमंत्री को लेकर तो मैं किसी को रोक नहीं सकता। मैं मध्यप्रदेश के भविष्य को सुरक्षित रखना चाहता हूं। वह केवल पद से नहीं होता।

लगातार सामने आ रही गुटबाजी
कमलनाथ के सीएम फेस को लेकर किए गए सवालों पर पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के बयान भी सामने आ चुके हैं। जिसमें उन्होंने सीएम फेस विधायकों और दिल्ली से तय होने की बात कही है। जीतू पटवारी भी कार्यकारी अध्यक्ष पर दिए गए अपने बयान से चर्चा में आ चुके हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह ने कमलनाथ का खुला समर्थन किया है और उन्हें निर्विवाद सीएम फेस बताया है।

ये हैं अवश्यंभावी के मायने
अवश्यंभावी हिंदी भाषा का शब्द है जो असंभव और भावी से मिलकर बना है। इसका अर्थ होता है जो टाला न जा सके। अन्य परिदृश्य में इसके लिए अत्यावश्यक, अनिवार्य, अपरिहार्य, परमावश्यक शब्दों का प्रयोग किया जाता है।