Congress Observer Appointed : महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षक नियुक्त!   

61
Congress Observer Appointed

Congress Observer Appointed : महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षक नियुक्त!

मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार को महाराष्ट्र में विदर्भ की जिम्मेदारी दी!

New Delhi :कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के एआईसीसी के वरिष्ठ पर्यवेक्षक और राज्य चुनाव वरिष्ठ समन्वयक नियुक्त किए हैं। इसमें महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए एआईसीसी के वरिष्ठ पर्यवेक्षक और राज्य चुनाव वरिष्ठ समन्वयक मुकुल वासनिक और अविनाश पांडे को नियुक्त किया गया है।

WhatsApp Image 2024 10 15 at 19.37.47

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी पर 11 बड़े नेताओं को राज्य में बतौर पर्यवेक्षक तैनात करने का फैसला किया। इनमें अशोक गहलाेत, भूपेंद्र बघेल, सचिन पायलट, टीएस सिंहदेव और डॉ सैयद नसीन हुसैन के साथ पांच अन्य नेता भी शामिल हैं। इनमें पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और मध्य प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार भी शामिल हैं। महाराष्ट्र के प्रभारी केरल के विधायक रमेश चेन्निथला हैं। कांग्रेस ने महाराष्ट्र के पांच क्षेत्रों के लिए दो-दो पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। विदर्भ के लिए तीन पर्यवेक्षक रखे हैं।

Also Read: Transfers in Finance Department: राज्य वित्त सेवा के 20 अधिकारियों के तबादले, 14 को अतिरिक्त प्रभार, 7 अधिकारी अतिरिक्त प्रभार से मुक्त

WhatsApp Image 2024 10 15 at 19.36.54 1

कांग्रेस नेता तारिक अनवर, अधीर रंजन चौधरी और भट्टी विक्रमार्का मल्लू को झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए एआईसीसी के वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। झारखंड में अभी झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल की सरकार सत्ता में काबिज है। 81 विधानसभा सीटों वाली राज्य विधानसभा में 2019 के विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के गठबंधन ने 47 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था।

Also Read: Merely Coincidence or Pattern: MP, राजस्थान और बिहार की तर्ज पर एक और राज्य में केंद्रीय सचिव को बनाया जा सकता है CS!

महाराष्ट्र चुनाव के लिए कांग्रेस के क्षेत्रवार पर्यवेक्षक

– अशोक गहलोत और जी परमेश्वर को मुंबई और कोंकण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
– भूपेश बघेल, चरणजीत सिंह चन्नी और उमंग सिंघार को विदर्भ की जिम्मेदारी दी गई।
– सचिन पायलट और उत्तम कुमार रेड्डी को मराठवाड़ा का प्रभार दिया गया।
– टीएस सिंहदेव और एमबी पाटिल पश्चिम महाराष्ट्र  दायित्व दिया गया।
– डॉ सैयद नासिर हुसैन और डी अनसूया सीतक्का उत्तर महाराष्ट्र के प्रभारी होंगे।

Also Read: Beat up Policeman : पुलिसकर्मी को पीटने वाला BJP नेता गिरफ्तार, एक की तलाश!