Congress Protest in Maihar: कांग्रेस के प्रदर्शन को रोकने बुरी तरह आग से झुलसे TI विक्रम पाठक

29

Congress Protest in Maihar: कांग्रेस के प्रदर्शन को रोकने बुरी तरह आग से झुलसे TI विक्रम पाठक

मैहर: मध्य प्रदेश के मैहर जिले में शुक्रवार सुबह कांग्रेस के एक विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ किए जा रहे पुतला दहन के दौरान आग अचानक भड़क गई है। हालात संभालने और पुतला छीनने की कोशिश कर रहे ट्रैफिक टीआई विक्रम पाठक इस आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। हैरानी और संवेदनहीनता की बात यह रही कि जब टीआई की वर्दी में आग लगी थी और अन्य पुलिसकर्मी उसे बुझाने की जद्दोजहद कर रहे थे, तब वहां मौजूद कांग्रेसी कार्यकर्ता पार्टी के जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। घायल टीआई को गंभीर हालत में मैहर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आग की चपेट में आ गए टीआई

दरअसल, यह प्रदर्शन कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेश घई के नेतृत्व में आयोजित किया गया था, जिसकी पूर्व में अनुमति ली गई थी। हाल ही में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्दों का प्रयोग किया था। इसी के विरोध में शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे कांग्रेसी कार्यकर्ता मंत्री विजयवर्गीय का पुतला फूंकने के लिए इकट्ठा हुए थे। जब प्रदर्शनकारी पुतले पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा रहे थे, तब ट्रैफिक टीआई विक्रम सिंह पाठक ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान अचानक तेज आग भड़क उठी और टीआई पाठक उसकी चपेट में आ गए।

Indore Road Accident : चालक नशे में, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो शोरूम में घुसी, 2 घायल !