कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ यात्रा को पुलिस ने रोका,पूर्व CM दिग्विजय सिंह मौके पर

527

कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ यात्रा को पुलिस ने रोका,पूर्व CM दिग्विजय सिंह मौके पर

भोपाल: विदिशा से भोपाल आ रही कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ यात्रा को पुलिस ने सोमवार को लांबाखेड़ा में रोक दिया। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मौके पर पहुंचे। आदिवासी नेता सुनील आदिवासी के नेतृत्व में निकल रही इस यात्रा में दिग्विजय को रोशनपुरा से शामिल होना था, लेकिन पुलिस के रोकने की वजह से वे करोंद चौराहे से लांबाखेड़ा के बीच यात्रा में पहुंच गए। दिग्विजय ने पुलिसकर्मियों से कहा कि यात्रा को यदि रोशनपुरा चौराहे तक नहीं जाने दिया गया तो वे यहीं धरना देंगे।