![Jobat Vidhansabha By-Election Karnatak Election](https://mediawala.in/wp-content/uploads/2021/10/congress-bjp-696x398.jpg)
Bhopal : नगरीय निकाय चुनावों के पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (PCC) कमलनाथ पर भाजपा ने पैसे लेकर महापौर का टिकट बेचने का। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. हितेश वाजपेयी ने संबंध में कई ट्वीट किए। कमलनाथ ने इसका कोई जवाब नहीं दिया। लेकिन, कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने इस आरोप पर केस दर्ज कराने और मानहानि का नोटिस भेजने की बात कही।
*कांग्रेस की आवश्यक सूचना:*
नगर पालिका अध्यक्ष हेतु रेट 15 तारीख बाद खोले जाएंगे।
तब पार्षद भी अपना अपना दाम नोट करा सकते हैं।*नोट: पहले आओ बिक जाओ की तर्ज पर निर्णय होंगे।*@ChouhanShivraj @vdsharmabjp @INCIndia @dhananjaybpl @PrabhuPateria @nitendrasharma2 @sudhirdandotiya
— Dr.Hitesh Bajpai (@drhiteshbajpai) June 8, 2022
डॉ. हितेश बाजपेयी BJP में अपनी उपेक्षा से ग्रसित होकर लगता है "मानसिक पक्षाघात" से पीड़ित हो गए हैं,यही वजह है कि वे प्रदेश की मान्य राजनैतिक परम्पराओं के खिलाफ लगातार अनर्गल टिप्पणियां कर रहे हैं,ताजा ट्वीट को लेकर उन्हें मानहानि का नोटिस दिया जा रहा है। @LokendraParasar pic.twitter.com/p3WBduGi75
— KK Mishra (@KKMishraINC) June 8, 2022
भाजपा प्रवक्ता ने बुधवार सुबह इस मुद्दे पर तीन ट्वीट किए। इनमें उन्होंने महापौर के टिकट के लिए कांग्रेस में सेल लगी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने महापौर पद के प्रत्याशी के लिए रेट भी तय कर दिए हैं। भाजपा प्रवक्ता ने ट्वीट किया ‘खबर जबरदस्त: कमलनाथ ने इंदौर 5 करोड़, भोपाल 3.5 करोड़, सागर 3 करोड़ : 8 महापौर टिकट बिक चुके हैं, केवल सूची जारी होना है। कांग्रेस में टिकट की सेल लगी है, पर शपथ पत्र सावधानी हेतु भरवाए जा रहे है। नोट: जल्दी करें कुछ नगर निगम ही बाकी हैं!’
कांग्रेस FIR दर्ज कराएगी
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. हितेश वाजपेयी के इस आरोप पर कांग्रेस का मीडिया विभाग सामने आया। मीडिया विभाग अध्यक्ष केके मिश्रा ने इस मामले में कहा कि प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ ने इन आरोपों को संज्ञान में लिया है। भाजपा प्रवक्ता के विरुद्ध FIR दर्ज कराई जाएगी और उन्हें मानहानि का नोटिस भी भेजा जाएगा। मिश्रा के मुताबिक प्रदेश में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच कुछ मान्य परंपराएं कायम रहीं हैं, पर डॉ वाजपेयी इसे तोड़कर प्रसिद्धि पाना चाहते हैं।