कांग्रेस भी भाजपा की तर्ज पर बनायेंगी Modern Corporate Office, 80 करोड़ की लागत से बनेगा प्रदेश कांग्रेस का नया कार्यालय

राज्य सरकार ने किया जमीन का आवंटन

कांग्रेस भी भाजपा की तर्ज पर बनायेंगी Modern Corporate Office, 80 करोड़ की लागत से बनेगा प्रदेश कांग्रेस का नया कार्यालय

गोपेंद्र नाथ भट्ट की रिपोर्ट 

नई दिल्ली में भाजपा के पाँच सितारा कार्यालय की तर्ज पर अब कांग्रेस भी मॉडर्न कॉर्पोरेट कार्यालय बनाने की राह पर आगे बढ़ रही है । इसकी शुरुआत जयपुर से की जा रही है तथा राज्य सरकार ने इसके लिए जमीन का आवंटन कर दिया है । जयपुर के मानसरोवर में 80 करोड़ की लागत से प्रदेश कांग्रेस का नया कार्यालय बनेगा।वर्तमान में रेल्वे स्टेशन से आगे शहर में प्रदेश कांग्रेस स्थित है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कैबिनेट ने नए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के लिए मानसरोवर स्थित द्रव्यवती रिवर फ्रंट के सामने सिटी पार्क के पास 6000 वर्ग गज जमीन  आवंटित कर दी है।  इस जमीन पर 80 करोड़ की लागत से कांग्रेस का कॉर्पोरेट मॉडर्न कार्यालय  बनेगा। इसके लिए नया नक्शा भी तैयार करा लिया गया है।

नए कार्यालय में कॉन्फ्रेंस हॉल, लाइब्रेरी कैफिटेरिया जिम जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही अंडर ग्राउंड पार्किंग का प्रावधान भी रखा गया है।

प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष, पदाधिकारियों के साथ ही युवा,  महिला कांग्रेस और सेवादल के लिए भी कार्यालय का प्रावधान भी रखा गया है।

बताया जा रहा है कि विधान सभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले नए प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा करायें जाने का कार्यक्रम बनाया जा रहा है।