Training To Congress Workers: हारी हुई सीटों पर कार्यकर्ताओं को एक्टिव करने कांग्रेस देगी ट्रैनिंग

412

Training To Congress Workers: हारी हुई सीटों पर कार्यकर्ताओं को एक्टिव करने कांग्रेस देगी ट्रैनिंग

भोपाल: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं को एक्टिव करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में पीसीसी चीफ कमलनाथ कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। अब कांग्रेस का ट्रैनिंग विंग भी विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचने जा रहा है। प्रदेश की 135 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक्टिव करने के लिए ट्रैनिंग प्रोग्राम तय किए जा रहे हैं।

चार चरणों में होगा प्रशिक्षण
इस बार हारी हुई सीटों पर ज्यादा फोकस करते हुए कांग्रेस अगले कुछ महीनों में ऐसे विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी अपने प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने वाली है, जिन पर वह लंबे समय से जीत दर्ज नहीं कर सकी है। इसमें चार चरणों में बांटा जा रहा है। सबसे पहले ऐसे विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को ट्रैनिंग दी जाएगी जिन सीटों पर कांग्रेस चार या उससे अधिक बार लगातार चुनाव हार चुकी है। इसके साथ ही तीन और दो बार से लगातार हार रही सीटों पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद एक बार हारी सीट पर यह प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे। इसके बाद यदि समय बचा तो कांग्रेस के विधायक जिन सीटों पर हैं,उन सीटों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा।

पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के दिए जाएंगे टिप्स
प्रशिक्षण शिविर के जरिए कार्यकर्ताओं को बताया जाएगा कि किस तरह से पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए उन्हें काम करना है। इसके अलावा पार्टी की नीतियों और उनके नेताओं के इतिहास के बारे में बताया जाएगा। प्रदेश में कांग्रेस की अभी 96 सीटें हैं। जबकि 134 सीटें उसके पाले में नहीं हैं। जबकि एक सीट पर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते सचिन बिरला है, जो अब कांग्रेस के साथ नहीं हैं। इसलिए कांग्रेस सबसे पहले 135 सीटों पर फोकस करेगी।