गणेश चतुर्थी से शुरु होगी बदहाली के खिलाफ कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा-सुरजेवाला

332

गणेश चतुर्थी से शुरु होगी बदहाली के खिलाफ कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा-सुरजेवाला

भोपाल: कांग्रेस नेता और एमपी प्रभारी रणजीत सुरजेवाला ने कहा है कि बदहाली के खिलाफ कांग्रेस मध्यप्रदेश में जनआक्रोश यात्रा गणेश चतुर्थी के दिन शुरु करेगी। कुल 11 हजार 400 किलोमीटर यह यात्रा शुरु की जाएगी। उन्होंने कहा कि सब की आवाज शिवराज, भाजपा सरकार हटाओ, जनता की आवाज सुनकर यह यात्रा निकाली जा रही है।

बीजेपी की जन आर्शीवाद यात्रा की तर्ज पर कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के पोस्टर जारी किए गए है।
सुरजेवाला ने जन आक्रोश यात्रा का थीम सांग भी जारी किया। इसमें चलो चलो कांग्रेस के साथ चलो की धुन पर गाना है। सुरजेवाला ने कहा कि जन आक्रोश क्यों है, शिवराज सरकार ने किसानों की आय कम की, किसानों के सीने पर गोली मारी। करप्शन में डूबी भाजपा ने महाकाल को भी नहीं छोड़ा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि बेरोजगार नौजवानों के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती है। आज बेरोजगार घूम रहा है। बीटेक करने के बाद भी वह गांव में घूम रहा है। उसका मजाक बन रहा है। सत्तर प्रतिशत अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है। कृषि क्षेत्र की चुनौती भी बड़ी है। हमने 1969 में चुनाव चिन्ह गाय बछड़ा चुना था। ये हमारी ग्रामीण संस्कृति है गाय माता। हर पार्टी का डीएनए होता है यह कांग्रेस का डीएनए है। भाजपा के चार नये चेहरे है बनावटी, दिखावटी और मिलावटी। भाजपा को अपने पंद्रह साल के सीएम पर वोट मांगने में शर्म आ रही है, दिल्ली से नेता आ रहे है।