Congress’s New Problem : कहां और कैसे असर डालेगी अशोक गहलोत की बगावत 

गुजरात में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं और बागडोर गहलोत के हाथ  

604

Congress’s New Problem : कहां और कैसे असर डालेगी अशोक गहलोत की बगावत 

New Delhi : AICC अध्यक्ष के चुनाव से पहले राजस्थान में CM के मुद्दे पर हुई कांग्रेस MLA’s का बवाल कांग्रेस के नई मुसीबत बनकर सामने आया है। लेकिन, ये सिर्फ राजस्थान तक सीमित नहीं है! पार्टी इस बात को महसूस कर कि इसका सीधा असर गुजरात में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव पर भी पड़ेगा। कांग्रेस ने गुजरात की बागडोर अशोक गहलोत को सौंपी है, इसलिए मसला ज्यादा गंभीर है! गहलोत कैंप की बगावत का गुजरात चुनाव पर सीधा असर पड़ना तय है।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि गुजरात चुनाव में कांग्रेस को अब नए सिरे से फिल्डिंग जमाने जरुरत पड़ सकती है। गुजरात चुनाव में अशोक गहलोत को वरिष्ठ पर्यवेक्षक हैं। उनके कहने पर ही पार्टी हाईकमान ने कांग्रेस विधायक रघु शर्मा को गुजरात का प्रभारी नियुक्त किया। लेकिन, अब हालात बदल गए। गहलोत कैंप की बगावत के बाद पार्टी नए समीकरण तलाश सकती है।

राजस्थान से सटे पड़ोसी राज्य गुजरात में इस साल के अंत में चुनाव हो सकते है। ऐसे में पार्टी आलाकमान के सामने नई चुनौती आ गई। राजस्थान के नए राजनीतिक घटनाक्रम से कांग्रेस नेता अनिश्चितता के दौर से गुजर सकते हैं। रघु शर्मा भी अपनी सरकार को कायम रखने के लिए राजस्थान में ही जमे हैं।

राजस्थान में बगावत के चलते कांग्रेस के मिशन गुजरात की तस्वीर धुंधली हो गई। ऐसे में अशोक गहलोत की भावी भूमिका भी फिलहाल संदेह के दायरे में है। इस बगावत के बाद मुमकिन है कि अशोक गहलोत को कांग्रेस आलाकमान राष्ट्रीय अध्यक्ष की भूमिका में न देखना चाहे।

 

गुजरात में चुनाव इसी साल

राजस्थान के पड़ोसी राज्य गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। कांग्रेस हाईकमान ने गुजरात के लिए राजस्थान कांग्रेस के नेताओं को ही जिम्मेदारी सौंपी है। वरिष्ठ नेता रघु शर्मा गुजरात में कांग्रेस की रणनीति बनाने के लिए चाणक्य की भूमिका में हैं। CM अशोक गहलोत भी अनुभव को समझकर गुजरात चुनाव में सक्रिय भूमिका के साथ अपना रोल अदा कर रहे हैं।

गुजरात के पिछले चुनाव में CM गहलोत ने कांग्रेस को मुकाबले की स्थिति में लाकर खड़ा दिया था। लेकिन, गहलोत कैंप की बगावत के बाद हालात बदल गए। ऐसे में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।