
Congress’s ‘New Resolution Camp’ : राहुल गांधी ने कहा ‘BJP ने महाराष्ट्र में चुनाव चुराया और MP में भी वही किया!’
मांडव से वरिष्ठ पत्रकार छोटू शास्त्री की रिपोर्ट
Mandav : धार जिले के मांडव में कांग्रेस के ‘नव संकल्प शिविर’ का हुआ उद्घाटन, सेवादल की टीम के साथ प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने किया। ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से शिविर की शुरुआत हुई। इस दौरान सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस के प्रमुख नेता राहुल गांधी, पवन खेड़ा, हरीश चौधरी, जीतू पटवारी, कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने संबोधित किया।
राहुल गांधी ने विधायकों को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ऐतिहासिक काम किया है। हमने पहली बार एक कास्ट बेस्ड इको-सोशल सर्वे तेलंगाना में करके दिखाया। इसके माध्यम से तेलंगाना का हमने आर्थिक-सामाजिक एक्सरे किया। इस सर्वे के सवाल हमने बंद कमरे में नौकरशाहों से नहीं बनवाए। दलित, आदिवासी, सामान्य और सभी सामाजिक संगठनों से इन सवालों का प्रारूप तैयार करवाया।
आज हमारे पास तेलंगाना का जो भी डेटा आप चाहते हो, वो हम दे सकते है। ये विकास का नया मॉडल है, भागीदारी का नया मॉडल है। इससे तेलंगाना में हम नई तरह की राजनीति करने जा रहा है, भागीदारी की राजनीति करने जा रहें। जैसे ही डेटा आएगा 50 % आरक्षण की मांग तुरंत उठेगी। नरेंद्र मोदी को डेटा से परेशानी क्यों है? क्योंकि डेटा के पीछे सच्चाई छिपी है।
उन्होंने कहा कि मैं बिना किसी शक के कह रहा हूँ, महाराष्ट्र में चुनाव चोरी किया गया। हमने अनेक बार चुनाव आयोग से इलेक्शन डेटा वोटर लिस्ट, और पोलिंग बूथ के वीडियो फुटेज मांगे, लेकिन आज कोर्ट में कहने बोलने के बाद भी आज तक तक आयोग ने डेटा नहीं दिया। मैं पूरे विश्वास से कह सकता हूँ। मध्य प्रदेश में भी चुनाव चोरी किया गया। अनेक बार चोरी किया गया। अगर हम सावधान नहीं रहेंगे, हमारी पार्टी तैयारी नहीं करेगी, तो जो महाराष्ट्र में हुआ वो एमपी में फिर होगा। हमनें महाराष्ट्र चुनाव की वीडियोग्राफी मांगी, तो उन्होंने कानून बदल दिया। पुरानी वोटर लिस्ट को डिस्ट्रॉय कर दिया।
बीजेपी की सरकार में गरीब लोगों का रोजगार छीना जा रहा है। आप मणिपुर चले जाइए। आप कश्मीर चले जाइए। वहाँ जो छोटे कारोबारी धंधा करते थे उन्हें परे किया गया। आप हिमाचल चले जाइए सेब का धंधा अडानी कर रहें हैं। इनकी रणनीति एक भाई से दूसरे को लड़ाने की होती है। पूरे देश में हिंदू से मुस्लिम को, मणिपुर में एक ट्राइब से दूसरे ट्राइब को, हरियाणा में जाट से नॉन जाट को लडवाते है।

● पवन खेड़ा : बीजेपी का काम कांग्रेस की लकीर मिटाना
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने कहा कि बीजेपी की सोच है कि वह स्वयं की लकीर को बड़ी नहीं कर पाएगी, इसलिए कांग्रेस की बड़ी लकीर को छोटी करने का काम वे पिछले 11 साल से कर रहें हैं। ये छोटी लकीर वाले लोग हैं। इनकी लकीर कभी बड़ी नहीं हो सकती, इसलिए हमें इनके इस छोटे लकीर करने के षड्यंत्रों का पर्दाफाश करना होगा।
आज मीडिया पर सत्ता का कब्जा है। ऐसे में मीडिया का प्रबंधन नहीं किया जा सकता, समानांतर मीडिया खड़ा करने की आवश्यकता है। मोबाइल का इस्तेमाल कीजिए। आक्रामकता से अपनी बात रखिए। जनता के मुद्दों पर हमें जनता के गुस्से को अभिव्यक्ति देने का काम करना है। विपक्ष अकेला सत्ता से नहीं लड़ सकता, उसे मीडिया, फ़िल्म, कवियों सहित अन्य संस्थाओं की आवश्यकता है। आरएसएस और बीजेपी दलालों के माध्यम से प्रभावी आवाज़ों को अपने पक्ष में खड़े करने का षड्यंत्र कर रहें हैं। आरएसएस ने सभी महत्वपूर्ण संस्थाओं पर अपने लोग बैठा दिए हैं। हमें इनसे लड़ना है। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कम्युनिकेशन का प्रभावी उदाहरण है। यह यात्रा सत्ता में आने के बाद भी जारी रहेगी। हर युग में बुद्ध, गांधी, अंबेडकर और कबीर होते हैं इस युग के नेता राहुल गांधी हैं।

● उमंग सिंघार : कांग्रेस जनता के हित में हर लड़ाई लड़ेगी
‘नव संकल्प शिविर’ का आयोजन कांग्रेस की परंपरा है। बीजेपी की सरकार हर तरफ़ घोटालों में घिरी हुई है। प्रदेश की जनता त्रस्त है। कांग्रेस आदिवासियों के लिए जल-जंगल-ज़मीन की लड़ाई लड़ेगी। युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए, किसानों को खाद बिजली, पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने के लिए यहां नव संकल्प शिविर में आए हैं। हम आगे बढ़ने दिशा तय करने के लिए गहन चिंतन मनन करेंगे। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की लड़ाई कांग्रेस पार्टी लड़ेगी। मध्य प्रदेश की जनता की भलाई के लिए हम संकल्प ले रहें हैं और आप सबके सुझाव आमंत्रित हैं जहाँ कहीं कोई सुधार की आवश्यकता है उसे सुधारकर हम एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे। यह परीक्षा की घड़ी है।

● जीतू पटवारी : हमें 2028 में पास होना है
संगठन शरीर है और विधायक उसका चेहरा है। दोनों में समन्वय से हम 2028 में सरकार लाएंगे। मध्य प्रदेश में संगठन सृजन अभियान में पाँच लाख लोगों ने भागीदारी की है। ये हमारे लिए ऐतिहासिक है। मध्य प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है हमें एकजुट होकर सदन में मुद्दों को उठाना होगा। हमें जनता के बीच मुद्दों को लेकर जाना होगा। आज से तीन साल है हर कांग्रेसी को परिवर्तन में भिड़ जाना चाहिए। हम हर विधानसभा में एक स्थायी प्रभारी की नियुक्ति करेंगे।
● भ्रष्टाचार और अविश्वास की बीमारी : कमलनाथ
मैं सीएम था तब उद्योगपतियों से पूछता था कि आप एमपी में निवेश क्यों नहीं करते? तो वो कहते थे कि एमपी में 5 साल से जमीन के लिए भटक रहे हैं। यह भ्रष्टाचार के कारण है। इसका समाधान कांग्रेस की विचारधारा ही कर सकती है। भ्रष्टाचार और अविश्वास की बीमारी एमपी के सामने है आज कृषि क्षेत्र का क्या हाल है? खाद के लिए किसान तड़प रहा है! बड़े व्यापारियों के पास खाद की कमी नहीं है। ये कैसी व्यवस्था है? इस सोच में परिवर्तन की जरूरत है तभी हमारा कृषि क्षेत्र आगे बढ़ेगा हमें याद रखना होगा कि मध्य प्रदेश में 70 प्रतिशत क्षेत्र प्रतिशत कृषि आधारित है।
● हरीश चौधरी : बदलाव जरूरी, पार्टी से बड़ा कोई नहीं
पार्टी से बड़ा कोई नहीं होता, बदलाव हमेशा जरूरी होता है। नेता यह बात छोड़ दें कि संगठन किसी एक व्यक्ति की इच्छा से चलेगा। सोच बदलो और एक दूसरे का साथ दो। गांधी जी और नेहरू जी जैसे नेता जनता के बीच से निर्णय करते थे। हमें भी जनता और कार्यकर्ताओं के बीच रहकर उनका विश्वास जीतना होगा। अगला चुनाव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से लड़ा जाएगा। डिजिटल प्लेटफार्म को हथियार की तरह इस्तेमाल कर सरकार की नाकामियों को जनता के बीच ले जाना होगा।
जातिगत जनगणना राहुल गांधी की सोच है। कांग्रेस ने हमेशा संविधान को सर्वोपरि माना है। जब देश आजाद हुआ तो कांग्रेस ने अनुसूचित जाति के तौर पर दलितों को सूचीबद्ध किया। आरएसएस, दलितों के लिए जाति आधारित पहचान का समर्थक था। इसी तरह कांग्रेस ने आदिवासियों को एसटी के तौर पर पहचान दी। आरएसएस इसके भी ख़िलाफ़ था। 27 % ओबीसी हमारी सरकार ने दिया, लेकिन ओबीसी को इस बात का अहसास ही नहीं है। ओबीसी की पहचान वर्ग के तौर पर नहीं जाति के तौर पर है। इसके लिए हमें जनता को जागरूक करना होगा।




