Congress’s Sarcasm : कांग्रेस ने ट्रंप के ट्रेड डील वाले बयान पर तंज किया, ‘अब भारत से जुड़े फैसलों की जानकारी भी US से मिल रही!’

देखिए, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश की सोशल मीडिया X पोस्ट!

368

Congress’s Sarcasm : कांग्रेस ने ट्रंप के ट्रेड डील वाले बयान पर तंज किया, ‘अब भारत से जुड़े फैसलों की जानकारी भी US से मिल रही!’

New Delhi : कांग्रेस ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत के साथ व्यापार समझौते से जुड़े दावे के बाद शुक्रवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि अब भारत से जुड़े अहम फैसलों की जानकारी भी व्हाइट हाउस से मिल रही है। ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका ने चीन के साथ एक आर्थिक समझौते पर हस्ताक्षर कर लिए हैं और संकेत दिया कि भारत के साथ एक ‘बहुत बड़ा’ समझौता जल्द होने वाला है। भारत सरकार की तरफ से फिलहाल इस पर कुछ नहीं कहा गया।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘राष्ट्रपति ट्रंप ने 16 बार दोहराया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम करवाने के लिए एक व्यापारिक समझौते को औजार की तरह इस्तेमाल किया। अब उन्होंने घोषणा की है कि भारत-अमेरिका के बीच इस व्यापार समझौते पर कुछ ही दिनों में दस्तखत होने जा रहे हैं’

ट्रंप का ऐलान है कि भारत के साथ होने वाला है बहुत बड़ा व्यापार समझौता, वार्ता निर्णायक मोड़ पर है। जयराम रमेश ने कहा कि ट्रंप इसे ‘बहुत बड़ी डील’ कह रहे हैं। उम्मीद है कि यह वाकई बड़ी डील हो। क्योंकि, इसी वजह से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अचानक बंद कर दिया गया।” कांग्रेस महासचिव ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जैसा कि अब साफ होता जा रहा है, भारत से जुड़े बेहद अहम फैसलों की जानकारी भी वॉशिंगटन डीसी स्थित व्हाइट हाउस से ही मिल रही है।

 

ट्रेड डील के बारे में यह कहा था डोनाल्ड ट्रंप ने

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत के साथ एक ‘’बहुत बड़ा” व्यापार समझौता होने वाला है। उन्होंने दोनों देशों के बीच लंबे समय से प्रतीक्षित द्विपक्षीय व्यापार समझौते की वार्ता प्रक्रिया में महत्वपूर्ण प्रगति का संकेत दिया। शुक्रवार को व्हाइट हाउस में आयोजित ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ कार्यक्रम में उन्होंने कहा ‘हमारे पास कुछ बेहतरीन समझौते हैं। हम एक और समझौता करने जा रहे हैं, भारत के साथ। बहुत बड़ा। हम भारत के लिए रास्ते खोलने जा रहे हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि हम हर किसी के साथ समझौता नहीं करने जा रहे हैं। कुछ लोगों को हम बस एक पत्र भेजकर कहेंगे कि आपका बहुत-बहुत धन्यवाद … आप 25, 35 या 45 प्रतिशत का भुगतान करेंगे। यह एक आसान तरीका है।