
पढ़ना जारी रखें


पार्टी ने मध्य प्रदेश में 10 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। राज्य में लोकसभा की 29 सीटें हैं। बीजेपी 24 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के बैतूल से रामू टेकाम, खरगोन से पोरलाल खर्ते, धार से राधेश्याम मुवाल, देवास से राजेंद्र मालवीय, मंडला से ओमकार सिंह मकराम, सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा, टीकमगढ़ से पंकज अहिरवार और भिंड से फूलसिंह बरैया को उम्मीदवार बनाया है।
6 राज्यों से 43 नाम घोषित
असम से 12 , गुजरात से 7, मध्य प्रदेश से 10, राजस्थान से 10, उत्तराखंड से 3 और दमन द्वीप से 1 उम्मीदवार है। इस लिस्ट में OBC- 13, SC-10 , ST- 9 और एक मुस्लिम है। लिस्ट में 76.7% की उम्र 60 साल से कम है।