Consumer Awareness: उपभोक्ता जागरुकता और संरक्षण के लिए राज्य और संभाग स्तरीय पुरस्कार

423

Consumer Awareness: उपभोक्ता जागरुकता और संरक्षण के लिए राज्य और संभाग स्तरीय पुरस्कार

भोपाल
प्रदेश में उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने और उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वैच्छिक उपभोक्ता संगठन और व्यक्तियों को राज्य सरकार राज्य स्तर पर एक लाख 11 हजार और संभाग स्तर पर 21 हजार रुपए का पुरस्कार प्रदान करेगी।
संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण ने इसके लिए प्रदेश के सभी स्वैच्छिक संगठनों और व्यक्तियों सके प्रस्ताव बुलाए है।
एक जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2022 के बीच की गई गतिविधियों के आधार पर उत्कृष्ट काम करने वाले संगठनों और संस्थाओं को राज्य स्तर पर एक लाख 11 हजार रुपए का प्रथम51 हजार रुपए का द्वितीय और 25 हजार रुपए का तृतीय पुरस्कार दिया जाएगा। वही ं प्रदेश के प्रत्येक संभाग में भी इसके लिए पुरस्कार दिए जाएंगे। पहला पुरस्कार 21 हजार रुपए का होगा। द्वितीय पुरस्कार 11 हजार रुपए और तृतीय पुरस्कार पांच हजार रुपए का होगा। पुरस्कार प्राप्त करने के लिए राज्य और संभाग स्तर पर अलग-अलग आवेदन करना होगा। तेरह जनवरी 2023 तक संबंधित जिला कलेक्टर खाद्य के पास आवेदन करना होगा। कलेक्टर की अनुशंसा के साथ आवेदन संचालक खरद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण को भेजे जाएंगे। राज्य उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष की अध्यक्षता में बनी समिति के समक्ष ये सभी आवेदन रखे जाएंगे। चयन समिति इनमें से उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्था का चयन पुरस्कार के लिए करेगी।