Contractor not Ready : नेहरू पार्क स्वीमिंग पूल सुधार के लिए निगम का ₹3.35 करोड़ का प्रस्ताव, ठेकेदार नहीं मिल रहे!

- उद्यान विभाग ने स्वीमिंग पूल के लिए दूसरी बार विज्ञप्ति जारी की, पर कोई ठेकेदार तैयार नहीं!

30

Contractor not Ready : नेहरू पार्क स्वीमिंग पूल सुधार के लिए निगम का ₹3.35 करोड़ का प्रस्ताव, ठेकेदार नहीं मिल रहे!

 

Indore : नगर निगम ने नेहरू पार्क वाले स्वीमिंग पूल के जीर्णोद्धार के लिए विज्ञप्ति जारी की, पर किसी ठेकेदार ने रुचि नहीं दिखाई! क्योंकि, निगम ठेकेदारों को समय पर भुगतान नहीं कर रहा, इसलिए कोई ठेकेदार काम करना नहीं चाहता। आर्थिक तंगी से जूझ रहे नगर निगम को अपने काम करवाने के लिए ठेकेदारों की तलाश करना पड़ रही है। समय पर भुगतान नहीं होने से ठेकेदार अब निगम से दूरी बनाने लगे। बताया जा रहा है कि 60% से अधिक ठेकेदारों ने किसी तरह अपना बकाया निकालकर निगम से मुंह मोड़ लिया।

वर्तमान में स्मार्ट सिटी विभाग ने नेहरू पार्क वाले स्विमिंग पूल के जीर्णोद्धार के लिए एनआईटी जारी की है। दूसरी बार विज्ञप्ति (एनआईटी) जारी की गई है। पहली बार में किसी ठेकेदार द्वारा उचित पेमेंट पर इंटरेस्ट नहीं दिखाई जाने के कारण दूसरी बार यह जारी करना पड़ी है। पर, निगम की स्थिति देखकर कोई आगे नहीं आ रहा। जो ठेकेदार अपना पेमेंट निगम से निकलना चाह रहे हैं, उन्हें भी निगम अधिकारियों से लेकर अन्य कर्मचारियों को तगड़ा कमीशन देना पड़ रहा है। सूत्र बताते हैं कि ठेकेदार अपना पेमेंट निकालने के लिए 15% तक कमीशन देने को भी तैयार हैं। इस कारण निगम को अपने काम करवाने के लिए ठेकेदारों की तलाश करना पड़ रही है।

जानकारी अनुसार नेहरू पार्क स्थित स्विमिंग पूल के लिए नगर निगम ने 3 करोड़ 25 रुपए का बजट निर्धारित किया है। निगम द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार ठेकेदार को 8 महीने में नेहरू पार्क का जीर्णोद्धार पूरा करना है। हालांकि, जानकारी के अनुसार 8 महीने काम पूरा होना संभव नहीं है। जहां तक नेहरू पार्क प्रोजेक्ट की बात है इसका जीर्णोद्धार करने के लिए करीब 10 लाख रुपए का टेंडर जारी हुआ था। लेकिन, आज 10 साल बाद भी यह काम अधूरा पड़ा है।

लोगों के मनोरंजन के लिए मध्य शहर का एकमात्र नेहरू पार्क स्मार्ट सिटी कंपनी के अधिकारियों और नगर निगम द्वारा व्यवस्था की भेंट चढ़ा दिया। ऐसे में जिस पार्क के लिए मात्र 10 लाख रुपए का टेंडर जारी हुआ, उस पार्क के स्विमिंग पूल के जीर्णोद्धार के लिए नगर निगम 3 करोड़ से अधिक खर्च करने को तैयार है। यह एक आश्चर्यजनक लगता है।

IMG 20241018 WA0028

अन्य स्विमिंग पूल भी है शहर में 

जहां तक शहर में स्थित स्विमिंग पूल की बात है। शहर का सबसे पुराना स्विमिंग पूल महू नाका चौराहा स्थित तरण पुष्कर है। इसका समय पर रखरखाव ही नगर निगम नहीं कर पा रहा है। वर्तमान में भी इस स्विमिंग पूल में कई तरह की समस्याओं का बोलबाला है।

एक और स्वीमिंग पूल बर्बाद, दूसरा अधूरा

इसके साथ ही हाल ही के कुछ वर्षों से पश्चिम क्षेत्र के ही रणजीत हनुमान मंदिर के पास स्थित विश्राम बाग प्रोजेक्ट में भी स्विमिंग पूल का निर्माण कार्य कई वर्षों से जारी है। कोरोना काल से भी पहले से चल रहे विश्रामबाग स्विमिंग पूल प्रोजेक्ट का काम अभी 50% के करीब ही हुआ है। हालांकि इसके पूर्ण होने के बाद पश्चिम क्षेत्र के रहवासियों के लिए यह सुविधाजनक होगा, लेकिन यह कब पूरी तरह चालू होगा इसका कोई समय तय नहीं कहा जा सकता।