
पढ़ना जारी रखें
जानकारी अनुसार नेहरू पार्क स्थित स्विमिंग पूल के लिए नगर निगम ने 3 करोड़ 25 रुपए का बजट निर्धारित किया है। निगम द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार ठेकेदार को 8 महीने में नेहरू पार्क का जीर्णोद्धार पूरा करना है। हालांकि, जानकारी के अनुसार 8 महीने काम पूरा होना संभव नहीं है। जहां तक नेहरू पार्क प्रोजेक्ट की बात है इसका जीर्णोद्धार करने के लिए करीब 10 लाख रुपए का टेंडर जारी हुआ था। लेकिन, आज 10 साल बाद भी यह काम अधूरा पड़ा है।
लोगों के मनोरंजन के लिए मध्य शहर का एकमात्र नेहरू पार्क स्मार्ट सिटी कंपनी के अधिकारियों और नगर निगम द्वारा व्यवस्था की भेंट चढ़ा दिया। ऐसे में जिस पार्क के लिए मात्र 10 लाख रुपए का टेंडर जारी हुआ, उस पार्क के स्विमिंग पूल के जीर्णोद्धार के लिए नगर निगम 3 करोड़ से अधिक खर्च करने को तैयार है। यह एक आश्चर्यजनक लगता है।

अन्य स्विमिंग पूल भी है शहर में
जहां तक शहर में स्थित स्विमिंग पूल की बात है। शहर का सबसे पुराना स्विमिंग पूल महू नाका चौराहा स्थित तरण पुष्कर है। इसका समय पर रखरखाव ही नगर निगम नहीं कर पा रहा है। वर्तमान में भी इस स्विमिंग पूल में कई तरह की समस्याओं का बोलबाला है।
एक और स्वीमिंग पूल बर्बाद, दूसरा अधूरा
इसके साथ ही हाल ही के कुछ वर्षों से पश्चिम क्षेत्र के ही रणजीत हनुमान मंदिर के पास स्थित विश्राम बाग प्रोजेक्ट में भी स्विमिंग पूल का निर्माण कार्य कई वर्षों से जारी है। कोरोना काल से भी पहले से चल रहे विश्रामबाग स्विमिंग पूल प्रोजेक्ट का काम अभी 50% के करीब ही हुआ है। हालांकि इसके पूर्ण होने के बाद पश्चिम क्षेत्र के रहवासियों के लिए यह सुविधाजनक होगा, लेकिन यह कब पूरी तरह चालू होगा इसका कोई समय तय नहीं कहा जा सकता।